bell-icon-header
गोरखपुर

Public Holiday: 11,12,13 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, दफ्तर से लेकर बैंक- स्कूल तक सब रहेंगे बंद, जानें क्या है वजह 

अक्टूबर का पूरा महीना छुट्टियों से भरपूर रहने वाला है। अगर ऐसे में आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये महीना आपके लिए बिल्कुल सही है। इस महीने आपको लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल रही है।

गोरखपुरSep 30, 2024 / 04:42 pm

Swati Tiwari

यूपी में लगातार तीन दिन की छुट्टी

अक्टूबर का महीना बदलते मौसम के साथ कई खुशियां भी अपने साथ लेकर आता है। दिवाली, दुर्गा पूजा,छठ और भाई दूज जैसे कई त्योहार इसी महीने में आता है। त्योहार है तो छुट्टी होना तो लाजमी है। यूपी में इस महीने बच्चों से लेकर ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बल्ले-बल्ले होने वाला है। इस महीने लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलने वाली है। इस दौरान दफ्तर से लेकर बैंक, स्कूल तक सब बंद रहेंगे। 

अक्टूबर में लगातार तीन दिनों का अवकाश 

अक्टूबर के शुरुआत में ही छुट्टियां शुरू हो जाती है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर सारे स्कूल और ऑफिस में छुट्टी होती है। इस महीने दुर्गा पूजा का भी त्योहार मनाया जाएगा जिसकी वजह से 11,12,13 अक्टूबर को लगातार तीन दिन की छुट्टी रहेगी। उदया तिथि के हिसाब से शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 से शुरू होगा और 12 अक्टूबर 2024 को खत्म होगा।
यह भी पढ़ें

बल्‍ले-बल्ले! अक्टूबर में सबसे ज्यादा सार्वजनिक अवकाश, 9 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज ऑर ऑफिस

अक्टूबर में कब रहेगी छुट्टी

2 अक्टूबर- गांधी जयंती के

6 अक्टूबर- रविवार

11 अक्टूबर- दुर्गा पूजा की नवमी के मौके पर छुट्टी 

12 अक्टूबर- विजयादशमी के मौके पर अवकाश 

13 अक्टूबर- रविवार 

20 अक्टूबर- रविवार

27 अक्टूबर- रविवार 

क्यों मनाते हैं दुर्गा पूजा? 

दुर्गा पूजा का पर्व हिन्दू देवी दुर्गा की बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय के रूप में मनाया जाता है।  दुर्गा पूजा का पर्व बुराई पर भलाई की विजय के रूप में भी माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक माता की पूजा विधि विधान से की जाती है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Gorakhpur / Public Holiday: 11,12,13 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, दफ्तर से लेकर बैंक- स्कूल तक सब रहेंगे बंद, जानें क्या है वजह 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.