scriptप्रभात के अंतिम संस्कार में अजय राय का विरोध…”अजय राय वापस जाओ, हत्यारा पार्टी वापस जाओ के लगे नारे” | Patrika News
गोरखपुर

प्रभात के अंतिम संस्कार में अजय राय का विरोध…”अजय राय वापस जाओ, हत्यारा पार्टी वापस जाओ के लगे नारे”

प्रभात पांडेय गोरखपुर में गीडा इलाके के देईपार गांव के रहने वाले थे। वे अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और दो बहनों में सबसे बड़े थे। बुधवार को कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

गोरखपुरDec 19, 2024 / 11:06 am

anoop shukla

बुधवार को लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई। आज गुरुवार को प्रभात का शव गोरखपुर पहुंचा तो मां रोते-रोते बेहोश हो जा रहीं थी, बहनों की चीख दिल दहला दे रही थी। पिता को भी परिजन सम्हाले थे। गांव में शोक की लहर फैली है।अंतिम संस्कार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शामिल हुए हैं।
यह भी पढ़ें

दो बहनों के बीच इकलौते भाई थे प्रभात, यूपी कांग्रेस के प्रदर्शन में गई जान

चाचा का सवाल …2 घंटे तक कांग्रेस कार्यालय पर बेहोश था, तो अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया ?

प्रभात के पिता दीपक पांडेय ने कहा हमारा तो सब मिट गया ,सब खत्म हो गया। इकलौता बेटा चला गया। सब मेरे कर्म का दोष है। बाकी मुझे कुछ नहीं मालूम। चाचा मनीष पाण्डेय ने कहा कि वे इस मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। उन्होंने अपना बच्चा खो दिया है, जो अब वापस नहीं आएगा। इस पर किसी भी तरह की राजनीति की जरूरत नहीं है। उन्हें न्याय चाहिए।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य लोगों का फोन भी आया था। उन्होंने उनसे भी भतीजे की मौत पर सवाल किया है कि अगर वह 2 घंटे तक कांग्रेस कार्यालय पर बेहोश था, तो उसे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया? उन्होंने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।बुधवार देर रात प्रभात के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। पुलिस ने चाचा मनीष पांडेय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Hindi News / Gorakhpur / प्रभात के अंतिम संस्कार में अजय राय का विरोध…”अजय राय वापस जाओ, हत्यारा पार्टी वापस जाओ के लगे नारे”

ट्रेंडिंग वीडियो

loader
Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.