bell-icon-header
गोरखपुर

Gorakhpur news : बुलडोजर क्या गीताप्रेस और गोरखनाथ मंदिर पर चलवाएंगे, अखिलेश यादव पर भड़के सांसद रविकिशन

रवि किशन ने कहा कल अखिलेश यादव का बयान, कि अगर उनकी सरकार आएगी तो सारा बुलडोजर गोरखपुर की तरफ कूच करेगा। अखिलेश यादव बताइए…यहां गीता प्रेस है, जहां हमारे हिंदुओं की धार्मिक किताबें छपती हैं। नाथ संप्रदाय का सबसे बड़ा पीठ है गोरक्षपीठ। तो अखिलेश यादव आपका बुलडोजर कहां कूच करने वाला है? बताइएगा जरूर, आपकी यह सोच और मंशा बहुत खतरनाक है।

गोरखपुरSep 06, 2024 / 02:53 pm

anoop shukla

CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के कैंपियरगंज में जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच पर सांसद रवि किशन मौजूद रहे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।रवि किशन ने कहा की अखिलेश यादव का एक बयान बहुत व्यथित किया, उनकी मंशा बहुत खतरनाक है। वो आज बताएं कि उनकी मंशा क्या है।
आपका बुलडोजर कहां कूच करने वाला है।गोरखपुर सांसद ने भोजपुरी में भी जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा- का मंशा बा..झूठ का जहर फैलाकर… जो उन लोगों ने कह दिया, वो बार-बार न होई। यह सोच के याद रखिया। दिल में जरुर रखिया, काहे ऐसा बयान आई।

हिंदुओं का गीताप्रेस और गोरखनाथ मंदिर… कहां चलाएंगे बुलडोजर ?

रवि किशन ने कहा- गीता प्रेस या गोरक्षपीठ, अखिलेश यादव बताएं कि कहां बुलडोजर चलाएंगे। यहां हिंदू-मुस्लिम सभी एक साथ मिलकर रहते हैं। जो वोट देता है, नहीं देता है। वो सभी यहां सुरक्षित हैं। यहां 2 लाख मुस्लिम रहते हैं। लेकिन, महाराज जी ने कभी किसी को कुछ नहीं कहा। क्यों आप ऐसा बयान दे रहे हैं।रवि किशन ने मंच से कहा- भोजपुरिया समाज सुन ल, यदि बंटोगे-तो कटोगे।
यह बात कहे भइया पूरा भारत चिंतन कर रहा है। जब से महाराज जी ने यह वाणी बोली है। दोनों हाथ उठाकर बोलिए- हर-हर महादेव, बंटोगे-तो कटोगे।इसके अलावा रवि किशन ने गोरखपुर में हुए विकास कार्यों के लिए CM योगी का धन्यवाद दिया। रवि किशन के संबोधन के दौरान सीएम योगी मुस्कुराते दिखे। रवि किशन ने कहा- महाराज जी धर्म की रक्षा के लिए जाने जाते हैं।

विकास का नजीर बन गया है गोरखपुर

मंच पर रवि किशन ने सीएम योगी का धन्यवाद देते हुए कहा- महाराज जी ने यहां इस सेंटर को यहां बनाया, इसके लिए धन्यवाद। यहां सैनिक विद्यालय खुलेगा। उपराष्ट्रपति धनखड़ जी यहां आ रहे हैं। महाराज जी ने यहां बहुत विकास कार्य कराए हैं। गोरखपुर नजीर बन गया है। आज लखनऊ के गोमती नगर से महंगा गोरखपुर हो गया है। यहां जमीन खरीदे जइबा, तो न खरीद पइबा। यहां जमीन का रेट महंगा हो गया है।

Hindi News / Gorakhpur / Gorakhpur news : बुलडोजर क्या गीताप्रेस और गोरखनाथ मंदिर पर चलवाएंगे, अखिलेश यादव पर भड़के सांसद रविकिशन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.