15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामुहिक विवाह कार्यक्रम : CM ने दिया नव दंपतियों को असीष, बोले … कुरीतियों को खत्म करते हैं ऐसे कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए करीब 1500 रजिस्ट्रेशन है। इनमें 68 की संख्या मुस्लिमों की है। वहीं, प्रति विवाह पर सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 35 हजार रुपये विवाह बंधन में बंधने जा रही कन्या के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। जबकि, 10 हजार रुपये उपहार और शेष राशि अन्य खर्चों के मद में है।

5 min read
Google source verification
Gorakhpur News

Gorakhpur News : सामुहिक विवाह कार्यक्रम में CM योगी ने दिया नव दंपत्तियों को आशीष...बोले , सामूहिक विवाह से दूर होती दहेज जैसी कुप्रथाएं............

Gorakhpur News : गोरखपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य समारोह आयोजित हुआ। चंपा देवी पार्क में आयोजित इस समारोह में 1500 बेटियों ने एक साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश किया। इस सामूहिक वैवाहिक समारोह में आशीर्वाद देने के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मेजबानी की तो वहीं, इन नए जोड़ों को आशीर्वाद देने खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। वर-वधु के साथ दोनों पक्ष से आमंत्रित लोगों का सहभोज भी आयोजित हुआ।

68 जोड़ों ने कबूल किया निकाह, मौजूद थे 5 मौलवी
इनमें 68 जोड़े मुस्लिम समाज से हैं। निकाह कराने के लिए 5 मौलवी और विवाह कराने के लिए 15 पंडित मौजूद रहें। उन्होंने सभी का निकाह सम्पन्न कराने के बाद निकाहनामा भी तत्काल तैयार किया। सामूहिक विवाह स्थल पर 400 से अधिक बेदी बनाई गई है। एक बेदी पर चार जोड़ों का विवाह हुआ। सभी जोड़े सुबह 8 बजे विवाह स्थल पर पहुंच गए।

सामुहिक भोजन की भी थी व्यवस्था
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आने वाले जोड़ों और उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। अधिक संख्या को देखते हुए भोजन के लिए 20 काउंटर बनाए गए हैं। वहीं, कुछ परिवार यहां वैवाहिक गीत गाते हुए कार्यक्रम स्थल पर आए तो कुछ कार्यक्रम स्थल से ही अपनी बहू को विदा कर गांव ले गए।

सीएम ने दिया आशीर्वाद
वहीं, इन नए जोड़ों को आशीर्वाद देने खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने कहा, बाल विवाह और दहेज कुप्रथा के खिलाफ सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए। दहेज मुक्त शादियों, सामूहिक विवाह कार्यक्रमों से जुड़कर हम सभी दहेज कुप्रथा और इससे जुड़ी अन्य कुरीतियों के समाधान में अपना योगदान दे सकते हैं।

एक शादी पर 51 हजार रुपए खर्च कर रही सरकार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए करीब 1500 रजिस्ट्रेशन है। इनमें 68 की संख्या मुस्लिमों की है। वहीं, प्रति विवाह पर सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 35 हजार रुपये विवाह बंधन में बंधने जा रही कन्या के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। जबकि, 10 हजार रुपये उपहार और शेष राशि अन्य खर्चों के मद में है।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक दो लाख से अधिक शादियां करा चुकी है। 2017 के पूर्व प्रति जोड़े विवाह पर 31 हजार रुपये खर्च किए जाते थे बाद में इसे बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है। डबल इंजन की सरकार का यह सामूहिकता का प्रयास है।

सबको मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ
सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से काम कर रही है। समाज के हर तबके को बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी ने 2014 में सबका साथ, सबका विकास का जो मंत्र दिया था, वह आज प्रदेश में मूर्त रूप में नजर आता है।

गरीबों को संबल दे रही मोदी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के एक करोड़ परिवारों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की दर से वृद्धा, निराश्रित, दिव्यांग पेंशन का लाभ मिल रहा है। 15 करोड़ लोगों को कोरोना काल से मुफ्त राशन की सुविधा मिल रही है।

समारोह में आए जनप्रतिनिधि गर्व महसूस कर रहे
सीएम योगी ने कहा कि किसी द्वारा निजी संसाधन से अपनी बिटिया की शादी का आयोजन किए जाने पर उनका व मंच पर मौजूद सांसदों-विधायकों का शामिल हो पाना मुश्किल होता। पर सामूहिक विवाह के इस भव्य कार्यक्रम में वह स्वयं आए हैं, सांसद, विधायक, महापौर भी मौजूद हैं। इससे वैवाहिक सूत्रबन्धन में बंध रहे जोड़ों के परिजन तो गर्व की अनुभूति कर ही रहे होंगे, वह खुद और सांसद-विधायक भी यहां आकर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।

वर-वधू को दिया गया उपहार
सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सरकार वर-वधू को उपहार भी देती है। इसमें वधू के लिए विवाह के लिए कढ़ाई की एक साड़ी, एक चुनरी, एक डेली यूज की साड़ी, वर के लिए कुर्ता पायजामा, पगड़ी और माला।

मुस्लिम वधुओं के लिए कढ़ाई सूट, चुनरी
वहीं, मुस्लिम विवाह के लिए वधू को कढ़ाई वाला सूट, चुनरी, सूट का कपड़ा, वर के लिए कुर्ता पायजामा आदि देती है। आभूषण में चांदी की पायल, बिछुआ भी दिया जाता है। जबकि, गृहस्थी के समान में कुकर, जग या लोटा, थाली, गिलास, कटोरा और चम्मच, बक्सा और प्रसाधन सामग्री से भरी श्रृंगारदानी दी जाती है।

गोरखपुर में अब तक हो चुकी हैं 4490 शादियां
गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 से योगी सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सिर्फ गोरखपुर जिले में ही 4490 शादियां सम्पन्न करा चुकी है।

मांगलिक गीतों से सराबोर रहा कार्यक्रम
राकेश उपाध्याय ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति वहीं, इस कार्यक्रम को और भी भव्य बनाने के लिए लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गायक राकेश उपाध्याय और उनकी टीम की पारम्परिक गीतों की प्रस्तुति भी हुई। सामूहिक रूप से विवाह और निकाह के इस मांगलिक कार्यक्रम में लोक गीत संगीत का रंग भी बिखरा रहा।

आधी आबादी को नकार कर नहीं हुआ जा सकता सशक्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधी आबादी को नकार कर कोई भी समाज सशक्त नहीं हो सकता। आधी आबादी के सशक्तिकरण के बिना विकास की अवधारणा को मूर्त रूप नहीं दिया जा सकता।

महिलाओ के प्रति रोकना होगा अपराध
समाज को सशक्त करने के लिए महिलाओं के प्रति अत्याचार को रोकना होगा, सशक्तिकरण के कदम उठाने होंगे। इसे समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार नारी गरिमा की रक्षा व सशक्तिकरण के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।

महिला सशक्तिकरण को सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार महिला सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इस हर जरूरी कदम उठा रही है। हर बेटी, बहन के लिए सुरक्षा के वातावरण में पढ़ाई, रोजगार और सम्मान देने के कार्य पूरी प्रतिबद्धता से चलाए जा रहे हैं। प्रदेश में कन्या के जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना चलाई जा रही है तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।

कन्याओं के विवाह की चिंता सरकार की

कन्या की स्नातक की पढ़ाई के बाद उसकी शादी के लिए भी किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, इसके लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना है। यह गांव की बेटी, सबकी बेटी की भावना के अनुरूप है। सीएम योगी ने महिला कल्याण के क्षेत्र में सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना आदि योजनाओं का भी जिक्र किया।

पुलिस में 20 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती
गोरखपुर में पीएसी की महिला बटालियन सीएम योगी ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार ने पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती को अनिवार्य कर दिया है। 1947 से लेकर 2017 तक यूपी पुलिस में महिला कार्मिकों की संख्या दस हजार थी, आज यह संख्या चालीस हजार है। 2017 के बाद महज छह वर्षों में यह संख्या चार गुना हो गई है। इस तरह के अभियान को गति देते हुए गोरखपुर में पीएसी की महिला बटालियन की स्थापना के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

10 नवयुगलों को प्रमाण पत्र व उपहार भी किया भेंट
इस समारोह में डेढ़ हजार जोड़े विवाह के पावन बंधन में बंधे। नवयुगलों में हिन्दू, मुस्लिम दोनों शामिल रहे। सभी नव दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंच से दो अल्पसंख्यक जोड़ों समेत दस नवयुगलों को प्रमाण पत्र और उपहार-शगुन किट भेंट किया। प्रमाण पत्र देने के दौरान मुख्यमंत्री ने जोड़ों से आत्मीय संवाद भी किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद रविकिशन शुक्ल, कमलेश पासवान, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक श्रीराम चौहान, फतेह बहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, डॉ विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।