bell-icon-header
गोरखपुर

Gorakhpur News : “डरना है तो उपर वाले से डरो…ये कीड़े मकोड़ों से क्या डरना”……और फिर पुलिस कांस्टेबल हुए सस्पेंड

Gorakhpur News: गोरखपुर में कैंट थाने में तैनात एक कांस्टेबल को रील बनाना महंगा पड़ गया। SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने कांस्टेबल संदीप कुमार चौहान सस्पेंड कर दिया।

गोरखपुरJul 30, 2023 / 09:45 am

Anand Shukla

रेसर बाइक से स्टंट करता हुआ पुलिस कांस्टेबल

Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर छाने का क्रेज पुलिस कर्मियों में भी बना रहता है जो कई सख्त निर्देशों के बाद भी नजर आ ही जाता है। ऐसे ही एक वाक्या गोरखपुर में भी हुआ है। कैंट थाने में तैनात एक कांस्टेबल को रील बनाना महंगा पड़ गया। SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने कांस्टेबल संदीप कुमार चौहान सस्पेंड कर दिया। कांस्टेबल कैंट थाने पर तैनात था। कांस्टेबल ने पहले तो बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाई फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते उसकी यह रील वायरल हो गई।
इस बीच कांस्टेबल का वीडियो पुलिस कप्तान तक पहुंच गया। कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने की भी शिकायत की। इसके बाद SSP ने वीडियो की जांच कराई तो मामला सही निकला। इसके बाद कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया।
यह भी पढ़ें

प्रतापगढ़ में मोहर्रम पर राजा भैया के पिता समेत 13 लोग नजरबंद, भदरी किले के बाहर पुलिस तैनात

पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर है रोक
DGP का सख्त निर्देश है की कोई भी पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर किसी तरह का वीडियो पोस्ट नहीं करेगा। यह अनुशासन हीनता माना जायेगा और इस पर सख्त कारवाई होगी। इसके लिए बीते 8 फरवरी, 2023 को पुलिस मुख्यालय से निर्देश भी जारी हुए हैं। इसके बावजूद कांस्टेबल ने शासन के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जोकि अनुशासनहीनता का परिचायक है। इसे देखते हुए कांस्टेबल संदीप कुमार चौहान को सस्पेंड कर दिया गया है।
नीचे कीड़े मकोड़ों से क्या डरना……डरना है तो ऊपर वाले से डरो
दरअसल, शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में वर्दी पहले हुए रेसर बाइक पर पुलिसकर्मी स्टंट दिखा रहा है। वीडियो के साथ उसने एक डॉयलाग भी लगाया है। जिसमें कोई पूछता है’ तुम्हें तुम्हारे दुश्मनों से डर नहीं लगता…? जिसका जवाब है, ‘ये दुश्मनों से क्या डरना…मौत का क्या है…आज नहीं तो कल मरना। और रही बात डरने की तो…डरना है तो उपर वाले से डरो…ये कीड़े मकोड़ों से क्या डरना। वीडियो संज्ञान में आने पर SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने इसे अनुशासन हीनता मानते हुए कारवाई की।
यह भी पढ़ें

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को बताया मां, बोले- बच्चा कितना भी बड़ा हो जाए, वह मां-बाप से बड़ा नहीं होता

Hindi News / Gorakhpur / Gorakhpur News : “डरना है तो उपर वाले से डरो…ये कीड़े मकोड़ों से क्या डरना”……और फिर पुलिस कांस्टेबल हुए सस्पेंड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.