UP Weather: यूपी में 24 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 26 नवंबर के बाद मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस प्रदेश के कई जिलों में दौरान घना कोहरा रहने का अनुमान है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना है। 27 28 और 29 नवंबर को एक बार फिर कोहरा का असर दिखेगा। तापमान की बात करें तो
अयोध्या में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह अधिकतम तापमान की बात करें तो 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान
यूपी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। आगरा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 27.2 जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस आजमगढ़ में 25.5 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बहराइच में 28.5 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस तरह देखा जाए तो न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो रहा है।