गोंडा

UP Rains: मानसून जाते-जाते यूपी में एक बार फिर झूमकर बरसेगा, IMD ने आज इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

UP Rains: यूपी के कुछ इलाकों से मानसून  विदाई ले चुका है। मौसम विभाग ने एक बार फिर सोमवार की सुबह पूर्वी यूपी के इन जिलों में बारिश आंधी- तूफान के लिए अलर्ट जारी किया।

गोंडाOct 07, 2024 / 08:40 am

Mahendra Tiwari

UP Rains: मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 23 जिलों में एक बार फिर बारिश आंधी तूफान के लिए अलर्ट जारी किया है। 7 अक्टूबर यानी आज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।
UP Rains: यूपी में बारिश का सिलसिला बीते करीब 5 दिनों से बूंदाबांदी को छोड़ दिया जाए। तो बारिश का सिलसिला लगभग थम चुका है। लेकिन नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से एक बार फिर पूर्वी यूपी के जिलों में 7 अक्टूबर को तूफानी बारिश के लिए आईएमडी ने IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। बीते करीब एक सप्ताह से दिन के समय में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है। जबकि सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा का प्रकोप शुरू हो गया है। बीते करीब तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को यूपी का कन्नौज सबसे गर्म जिला रहा। जहां पर अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अयोध्या में अधिकतम तापमान अयोध्या में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा। बीते तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Up Rains: पूर्वी यूपी के इन 23 जिलों में आज बारिश आंधी तूफान का अलर्ट, कुछ स्थानों पर गिर सकती आकाशीय बिजली

बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज,बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा,चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती,अम्बेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, लखीमपुर खीरी सहित 28 जिलों में6,7, अक्टूबर को भारी बारिश के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Gonda / UP Rains: मानसून जाते-जाते यूपी में एक बार फिर झूमकर बरसेगा, IMD ने आज इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.