bell-icon-header
गोंडा

UP Rains: अगले 72 घंटे बाद फिर दौड़ेगी मानसून की गाड़ी यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD heavy rain alert

UP Rains: मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के इन जिलों में अगले 72 घंटे में एक बार फिर बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान औसत से अधिक बारिश हो सकती है।

गोंडाSep 06, 2024 / 08:44 pm

Mahendra Tiwari

बारिश की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

UP Rains: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद अगले 72 घंटे में पूर्वी यूपी के जिलों में एक बार फिर भारी बारिश के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को गोंडा, बहराइच सहित आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। लेकिन उमस अब भी बरकरार है। शुक्रवार को धूप छांव का खेल चलता रहा। मौसम विभाग ने 7 और 8 सितंबर को बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 9 और 10 सितंबर को पूर्वी यूपी के जिलों में एक बार फिर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
UP Rains: यूपी में मानसून (Monsoon 2024) की गाड़ी पर ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार अगले 72 घंटे यानी 6, 7, 8 को पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में कुछ नए सिस्टम एक्टिव होने के बाद पूर्वी यूपी के जिलों में 9 और 10 सितंबर को आईएमडी ने भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। शुक्रवार को धूप और बादलों के बीच आवाज ही का खेल चलता रहा। तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लेकिन पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग व्याकुल रहे।तापमान की बात करें तो यूपी में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते 24 घंटे में हमीरपुर यूपी का सबसे गर्म शहर रहा है। इस तरह आगरा में 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

IMD Rains alert: इन जिलों में 9 और 10 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, सहित, आसपास के इलाकों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। जबकि गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सहित करीब 23 जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी किया है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Gonda / UP Rains: अगले 72 घंटे बाद फिर दौड़ेगी मानसून की गाड़ी यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD heavy rain alert

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.