गोंडा

UP Rains: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवर्ती तूफान क्या यूपी में करवा चौथ पर होगी बारिश? कोहरा ने दस्तक जानिए IMD का ताजा अपडेट

UP Rains: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में एक नया चक्रवर्ती तूफान जन्म ले रहा है। मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा ने दस्तक दे दी है।

गोंडाOct 19, 2024 / 08:28 am

Mahendra Tiwari

कोहरा ने दी दस्तक तस्वीर सोशल मीडिया से

UP Rains: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि है तूफान में ना बदला तो समुद्र में ऊंची ऊंची लहरें उठ सकती हैं। हालांकि तूफान का उत्तर प्रदेश में कोई भी असर पड़ने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर तक बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। यूपी का मौसम तेजी से बदल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा ने दस्तक दे दी है। सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
UP Rains: यूपी में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम ढलते ही हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम की पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में आसमान में बादल छा सकते हैं। दीपावली तक मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस शुक्रवार को रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटे में मौसम के साफ रहने की पूरी संभावना है। 20 अक्टूबर को प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोई भी चेतावनी नहीं जारी की गई है। 21, 22, 23, 24,25, अक्टूबर तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे यूपी को ग्रीन जोन में रखा है।
यह भी पढ़े: Bahraich Violence: बहराइच हिंसा के आरोपी अब्दुल हमीद के घर पर क्या चलेगा बुलडोजर, पीडब्ल्यूडी ने चस्पा किया नोटिस

IMD cold alert: यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान

यूपी के प्रयागराज में अधिकतम तापमान शुक्रवार को 30 डिग्री सेल्सियस बलिया में 30 डिग्री कानपुर में 31 डिग्री फतेहपुर में 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान कई जिलों में 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। नजीबाबाद में सबसे कम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बहराइच में 20.8 डिग्री मेरठ में 19.6 डिग्री गाजीपुर में 21 डिग्री मुरादाबाद में 22.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

संबंधित विषय:

Hindi News / Gonda / UP Rains: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवर्ती तूफान क्या यूपी में करवा चौथ पर होगी बारिश? कोहरा ने दस्तक जानिए IMD का ताजा अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.