गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना के गांव शाहजोत के निरंजन बरौली के रामचेलवा पुत्र मैकू पासवान तथा कटरा बाजार के जयप्रकाश पुत्र हरिशंकर रस्तोगी बेस्ट मुंबई के खार थाना क्षेत्र के रहने वाले साहिल अनिल गोयल के यहां घरेलू काम करते थे। एक दिन वह अपना पूरा घर इन नौकरों को सौंप कर अपने दोस्त के शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ गोवा चले गए। मुंबई पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में अनिल गोयल ने आरोप लगाया कि जब हम तीन दिन बाद अपनी पत्नी के साथ वापस लौटे। तो बेडरूम में लगी लकड़ी की अलमारियां टूटी थी। जेवर के डिब्बे बिस्तर पर पड़े थे। इनमें सोने चांदी और हीरे के जेवरात थे। करीब सात लाख रुपए अलमारी से गायब थे। मुंबई पुलिस ने निरंजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जब उसकी लोकेशन गोंडा में मिली तो यहां के पुलिस से संपर्क किया। फिर मुंबई पुलिस और गोंडा पुलिस के सहयोग से निरंजन समेत अन्य दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक करोड़, एक लाख के सोने चांदी और हीरे के जेवर तथा 145900 नगद रुपए बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों को मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई है।