UP assembly by-election: यूपी में विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्री विधायकों और सहयोगी दलों के साथ एक बैठक किया। इस बैठक में उपचुनाव जीतने की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके बाद विधानसभा की 10 सीटों के लिए 16 मंत्रियों की एक टीम का गठन कर सभी को अपनी- अपनी सीटों पर जीत दर्ज करने की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्रियों की टीम के अलावा कुछ अन्य सहयोगी दलों के मंत्रियों को भी उपचुनाव जीतने की जिम्मेदारी सौपी गई है। इसके अलावा भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी उपचुनाव में लगाए गए हैं। 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए आयोग ने भले ही कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। फिर भी सभी दल अपने-अपने स्तर से सीटों पर जीत दर्ज करने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। वहीं, भाजपा भी इन 10 में से अपने हिस्से की पांच सीटों पर कब्जा बरकरार रखने के साथ ही शेष पांच सीटों को भी जीतने की रणनीति बनाई है। उप चुनाव की कमान खुद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों में लिया है। उन्होंने सभी 10 सीटों पर 16 मंत्रियों की टीम तैनात कर जीत पक्की करने की जिम्मेदारी दी गई है।