bell-icon-header
गोंडा

UP Rain: इस दिन अलविदा कहेगा मानसून, प्रदेश में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, टूटेंगे अब तक के सारे रिकॉर्ड 

उत्तर प्रदेश से मानसून जल्द ही विदाई लेने जा रहा है। कुछ ही दिनों में ठंड दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

गोंडाOct 01, 2024 / 10:42 am

Swati Tiwari

उत्तर प्रदेश में लोगों को बारिश से राहत मिली है। बारिश का दौर थमने के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है। 2024 का मानसून सीजन जल्द ही समाप्त हो जाएगा। प्रदेश में मानसून के बाद ठंड भी अपना रौद्र रूप दिखाने को तैयार है। इस बार कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई। सर्दी को लेकर IMD ने भविष्यवाणी की है कि इस बार राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है।

इस बार पडे़गी कड़ाके की ठंड 

शहर में कई आगामी 10 दिनों तक सूरज के तेवर बढ़े हुए नजर आएंगे। उसके बाद ठंड अपना असर दिखाना शुरू करेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार ठंड के तेवर बढ़े हुए रहने की संभावना है। एक जून से अब तक 802 मिलीमीटर बरसात शहर में हुई है। जबकि मवाना और मेरठ तहसील में मिलाकर समग्र बरसात 597 मिलीमीटर ही रिकार्ड की गई है।
यह भी पढ़ें

अक्टूबर के पहले हफ्ते में कितना बदलेगा मौसम, क्या शुरू हो जाएगी ठंड? जानें IMD अपडेट

इस साल जमकर बरसे मेघ 

इस साल प्रदेश में कुल 744.3 मिमी बारिश दर्ज की गई जो सामान्य के लगभग आसपास है। पिछले साल औसत से 17% कम बारिश हुई थी। इस बार एटा, औरैया, हाथरस व फिरोजाबाद में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। वहीं, शामली व गौतमबुद्ध नगर में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा, 19 जिलों में सामान्य से कम और 36 जिलों में सामान्य बारिश हुई है। 

Hindi News / Gonda / UP Rain: इस दिन अलविदा कहेगा मानसून, प्रदेश में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, टूटेंगे अब तक के सारे रिकॉर्ड 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.