bell-icon-header
गोंडा

Kanwar yatra 2024: ब्रेकिंग: लोधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सरयू से जल भरने आए कांवरिया के डूबने से मचा हड़कंप

Kanwar yatra 2024: एक कांवरिया के सरयू नदी में डूब जाने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। कांवरिया की तलाश जारी है।

गोंडाAug 04, 2024 / 04:39 pm

Mahendra Tiwari

कर्नलगंज स्थित सरयू नदी

Kanwar yatra 2024: गोंडा जिले के कर्नलगंज स्थित पवित्र सरयू नदी से जल भरकर लोधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे एक कांवरिया के सरयू नदी में स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से वह डूब गया। साथ में रहे अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर और अन्य की मदद से कांवरिया की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
Kanwar yatra 2024: गोंडा जिले कर्नलगंज स्थित सरयू नदी के कटरा घाट पर सरयू नदी से जल भरने आए एक कांवरिया की स्नान के दौरान पैर फिसलने से वह डूब गया। कांवरिया के डूबने से उसके साथ आए और सरयू घाट पर स्नान कर रहे अन्य लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक कांवरिया का कोई पता नहीं चल सका था। लोधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए पवित्र सरयू नदी से जल भरने के लिए कांवरिया कर्नलगंज के कटरा घाट पर पहुंचा था।

संबंधित विषय:

Hindi News / Gonda / Kanwar yatra 2024: ब्रेकिंग: लोधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सरयू से जल भरने आए कांवरिया के डूबने से मचा हड़कंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.