Gonda Road Accident: गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के आर्यनगर महाराजगंज मार्ग पर गोपाल बाग में एक कार चालक आर्यनगर से महाराजगंज की तरफ जा रहा था। बलरामपुर महाराजगंज मार्ग पर गोपाल बाग के पास पहुंचा ही थी कि शौच से वापस लौट रहा एक व्यक्ति को ठोकर मारते हुए अनियंत्रित होकर उसके दरवाजे पर रखा कल्टीवेटर से टकराते हुए कस्बा के ही दो लड़कियां सम्मय माता मंदिर से पूजा कर घर वापस जा रही थी। पीछे से दोनों लड़कियों व एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को देते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। जहां पर तैनात चिकित्सकों ने अंगद लाल विश्वकर्मा उर्फ झुरई लोहार पुत्र राम शब्द उम्र 35 वर्ष गोपाल बाग के रहने वाले तथा शगुन पुत्री पुनीत श्रीवास्तव उम्र 10 वर्ष रुपईडीह गोपाल बाग को मृत घोषित कर दिया। तथा घायल परी पुत्री पुनीत श्रीवास्तव उम्र 14 वर्ष निवासी रुपईडीह गोपाल बाग और रौनक पुत्र लव कुश मिश्रा उम्र 12 वर्ष तिवारी पुरवा कमडावा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।