Gonda news: बहराइच जिले में बीते रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद बहराइच में हिंसा भड़क गई। तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद हिंसा पर काबू पाया। बहराइच प्रशासन लगातार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। रामगोपाल के हत्यारोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। गुरुवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बहराइच में अब माहौल पूरी तरह से शांत है। हिंसा प्रभावित क्षेत्र में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। कस्बा बाजारों में कुछ दुकान खुलने लगी हैं। शासन प्रशासन जहां एक तरफ माहौल को शांत करने में लगा है। वहीं दूसरी तरफ गोंडा के एक युवक ने बहराइच की घटना के तरफ इशारा करते हुए सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर दिया।
यह भी पढ़ें