गोंडा

Gonda News: दुर्गा पूजा के दौरान गोला दागने को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले ईंट पत्थर, डीएम एसपी ने संभाला मोर्चा

Gonda news: गोंडा जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोला दागने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद जमकर ईंट पत्थर चले। हालांकि पुलिस और अधिकारियों की सक्रियता के चलते माहौल बिगड़ने वालों की मनसा पर पानी फिर गया। मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने मोर्चा संभाल लिया।

गोंडाOct 10, 2024 / 02:39 pm

Mahendra Tiwari

भीड़ को समझते पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल

Gonda news: गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा बाजार के मिश्रित आबादी क्षेत्र में एक दुर्गा प्रतिमा स्थापित है। जिसके पास ही 3 घर मुस्लिमों के हैं। मंगलवार की रात्रि नवरात्र पर्व की सप्तमी होने के दृष्टिगत रात्रि करीब 11 बजे स्थापित दुर्गा प्रतिमा की आंखों पर बंधी पट्टी खोलकर इस प्रथा के दौरान गोले दागे जा रहे थे। जिसमें कुछ गोले पास में ही मुस्लिम समुदाय के लोगों के घर के सामने दाग दिए जाने पर मुस्लिम पक्ष के लोगों द्वारा विरोध किया गया। जिस पर दोनों पक्षों में वाद विवाद बढ़ गया। अक्रोशित होकर काफी संख्या में हिंदू पक्ष की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना CUG पर प्राप्त हुई थी। आसपास के जागरूक और संभ्रांत नागरिकों से टेलीफ़ोनिकली भी संयमित रहने का आह्वान किया गया।

पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। डीएम और एसपी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। बातचीत के माध्यम से भीड़ को समझा बुझाकर मामले को शांत किया गया। तथा भीड़ को मौके से हटाया गया। लगभग सुबह चार बजे तक प्रशासनिक अधिकारी मय टीम मौक़े पर उपस्थित रहे एवं सतर्क निगरानी करते रहे। दुर्गा पूजा आयोजन समिति द्वारा मुस्लिम पक्ष पर कतिपय आरोप लगाए गये। जिसके संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त कर थाना छपिया पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। नामजद एक आरोपी असलम को पुलिस ने हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसपी बोले- कानून व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य, एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि छपिया थाना के मसकनवा कस्बा के मिश्रित आबादी में एक दुर्गा प्रतिमा स्थापित है। 9 अक्टूबर को रात्रि दुर्गा प्रतिमा के आंख की पट्टी खोले जाने की प्रथा को लेकर गोले पटाखे दागे जा रहे थे। जिस पर दूसरे पक्ष द्वारा वाद विवाद किया गया। तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर माहौल शांति कराया गया। उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया इसके बाद आयोजकों की तहरीर पर छपिया थाने में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। एहतियातन मौके पर पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया है। शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Gonda / Gonda News: दुर्गा पूजा के दौरान गोला दागने को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले ईंट पत्थर, डीएम एसपी ने संभाला मोर्चा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.