गोंडा

Gonda news: पति करता रहा इंतजार, दिल्ली से नहीं आई पत्नी, फंदे से लटक कर दे दी जान, पत्नी के बेवफाई की कहानी आपके रोंगटे खड़ा कर देगी

Gonda news: करवा चौथ के दिन पति पूरे दिन पत्नी का इंतजार करता रहा। लेकिन वह दिल्ली से घर नहीं आई। जिससे बाद पति ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। पत्नी के बेवफाई की कहानी जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

गोंडाOct 21, 2024 / 02:29 pm

Mahendra Tiwari

थाना मोतीगंज जनपद गोंडा

Gonda news: एक पत्नी के बेवफाई की कहानी जानकर लोग हैरान है। करवा चौथ के दिन पति पूरे दिन पत्नी के दिल्ली से आने का इंतजार करता रहा। जब वह नहीं आई तो उसने सोचा कि हो सकता है कि वह फोन से ही दीदार कर ले। लेकिन जब रविवार की रात करीब 9 बजे तक उसने पति को फोन भी नहीं किया। इससे नाराज होकर पति ने घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
Gonda news: गोंडा जिले के मोतीगंज थाना के गांव खजूरी के रहने वाले अवधेश तिवारी ने करवा चौथ के दिन देर रात अपने घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। इस दौरान उन्होंने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। घर के कमरे की खिड़की खुली थी। कुछ लोगों ने कमरे के अंदर रस्सी के सहारे शव को लटकते हुए देखा। तो गांव में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिल्ली में रहती थी पत्नी काफी दिनों से चल रहा था मनमुटाव

पुलिस और गांव वालों के मुताबिक काफी दिनों से उसकी पत्नी दिल्ली में रहती थी। जिसको लेकर अवधेश काफी परेशान रहता था। ग्रामीणों की माने तो वह पत्नी से बार-बार फोन पर घर आने के लिए कहता था। लेकिन वह टालती रहती थी। अवधेश को इस बात की पूरी उम्मीद थी कि उसकी पत्नी करवा चौथ को घर पर जरूर आएगी। लेकिन जब वह शाम तक दिल्ली से घर नहीं पहुंची। तो उसे लगा कि वह फोन से ही दीदार कर लेगी। लेकिन जब करवा चौथ के दिन उसने पति को फोन तक नहीं किया। ऐसे में अवधेश ने खौफनाक कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसके पत्नी के बेवफाई की कहानी आसपास पड़ोस के लोग दबी जुबान से बयां करते हैं।
यह भी पढ़ें
-

Public holiday: दिवाली से पहले यूपी के इस जिले में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा जाने क्या है कारण?

इंस्पेक्टर बोली- पत्नी को फोन के जरिए दी गई सूचना

इस संबंध में मोतीगंज थाने की प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी जो प्रारंभिक रूप से जानकारी मिल रही है। उसके मुताबिक पत्नी से विवाद के चलते उसने यह कदम तनाव में आकर आत्महत्या करने की उम्मीद जताई जा रही है। पत्नी को फोन के जरिए सूचना दे दी गई है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अन्य विधिक कार्रवाई भी प्रचलित है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Gonda / Gonda news: पति करता रहा इंतजार, दिल्ली से नहीं आई पत्नी, फंदे से लटक कर दे दी जान, पत्नी के बेवफाई की कहानी आपके रोंगटे खड़ा कर देगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.