गोंडा

Gonda News: जिसके हत्या की आशंका में दर्ज हुई रिपोर्ट, पुलिस ने उसे 3 साल बाद लखनऊ से किया बरामद, पूरी कहानी जानकर दंग रह जाएंगे

Gonda News: ससुराल से अचानक 3 वर्ष पहले लापता हुई 24 वर्षीय विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या की आशंका को लेकर मुकदमा दर्ज कराया। जबकि पति ने कोर्ट के आदेश पर मायके वालों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने 3 साल बाद उसे लखनऊ से बरामद किया है।

गोंडाOct 06, 2024 / 06:52 pm

Mahendra Tiwari

पति को छोड़कर लखनऊ में रहती थी महिला

Gonda News: गोंडा ससुराल से तीन वर्ष पूर्व अचानक लापता हुई 24 वर्षीय कविता देवी को गोंडा पुलिस ने लखनऊ के डालीबाग से जिंदा बरामद किया है। कविता देवी अपने मायके और ससुराल से संपर्क काटकर लखनऊ में रह रही थी। युवती के मायके वालों की तहरीर पर पति विनय कुमार और ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज हुआ था। पति विनय कुमार ने भी कविता के भाई समेत छह लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद गोंडा पुलिस ने दोनों मामलों में बड़ा खुलासा किया है।
Gonda News: गोंडा जिले के कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि तीन साल पहले कविता देवी अपने ससुराल से अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद कविता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जबकि पति ने पत्नी के भाई और अन्य रिश्तेदारों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। दोनों पक्ष अपने-अपने मुकदमों को लेकर हाईकोर्ट गए थे। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कविता की तलाश शुरू की। गोंडा पुलिस ने कविता को लखनऊ से बरामद किया है।
बताते चलें कि 24 वर्षीय कविता देवी की शादी 17 नवंबर 2017 को गोंडा के ददुआ बाजार निवासी विनय कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ से हुई थी। शादी के चार साल तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। 5 मई 2021 को विनय ने बताया कि कविता घर से गायब हो गई है। इसके बाद मायके वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। छह महीने बाद विनय ने भी अपहरण का मामला दर्ज कराया।

हाई कोर्ट के आदेश पर एसपी ने महिला की बरामदगी के लिए गठित की टीम

हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की निगरानी में एसओजी और नगर कोतवाली पुलिस टीम ने कविता को लखनऊ से बरामद किया। कविता पिछले तीन साल से लखनऊ में सत्यनारायण गुप्ता के घर रह रही थी। अब पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और कविता से पूछताछ की जा रही है। ससुराल और मायके वालों ने ली राहत की सांस तीन साल से लापता कविता को जिंदा देखकर उसके मायके और ससुराल दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली है।

Hindi News / Gonda / Gonda News: जिसके हत्या की आशंका में दर्ज हुई रिपोर्ट, पुलिस ने उसे 3 साल बाद लखनऊ से किया बरामद, पूरी कहानी जानकर दंग रह जाएंगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.