15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PHOTOS : हिरोइनों की दिलकश अदाओं पर खूब झूमा गोंडा, आप भी घर बैठे उठाइये खास पलों का लुत्फ

Gonda Mahotsav 2018 : बॉलीवुड कलाकारों ने बांधा समा, तस्वीरें आपको भी अंदर तक गुदगुदा जाएंगी

4 min read
Google source verification
Gonda Mahotsav

बॉलीवुड गायिका पायल मुखर्जी और उनकी टीम ने एक के बाद एक बॉलीवुड गानों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया गया।

Gonda Mahotsav

काला चश्मा, ढोल बाजे, म्हारो ढोलना, मशहूर राजस्थानी नृत्य घूमर डांस, मेरी आख्या यो काजल, तू चीज बड़ी है मस्त मस्त जैसे तमाम गानों पर ग्रुप डांस प्रस्तुत कर जबरदस्त शमां बाधी गई।

Gonda Mahotsav

महोत्सव देखने आये दर्शकों ने लोकगीतों का खूब लुत्फ लिया। लोकगीतों की महफिल में उस वक्त चार चांद लग गए शुक्ल ने तीनौ मइया चारौ भइया का खेलावयं अंगना व अन्य अवधी गीत गाकर दर्शकों का शानदार मनोरंजन किया बौर खूब तालियां बजवाई।

Gonda Mahotsav

कथक नृत्य की मशहूर कलाकार और देश विदेश में नाम कमा चुकी जानमानी नृत्यांगना सुरभि सिंह व उनकी टीम द्वारा समसामयिक परिस्थितियों पर आधारित 'आज की द्रोपदी' का सजीव मंचन नृत्य के माध्यम से किया गया तो कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि समय ठहर गया हो। मुख्य अतिथि सांसद कैसरगंज से लेकर पण्डाल में मौजूद अन्य सभी विशिष्टगण व दर्शक मंचन देख एकदम शांत और अवाक रह गए।

Gonda Mahotsav

भोजपुरी लोकगीत सोनपुर के मेलवा में धनिया हेरइली हो दरोगा बाबू, अंगनइय मां बबुरा लगइबा त कइसै आम हो जाई, इसके अलावा शहर ओर गांव की माटी में अन्तर का दर्शाता हुआ गीत जवन सुख टुटली झोपड़िया, उ अटरिया मा नाही तथा महुआ चुवेला भिनसार हो जैसे गीत गाकर महोत्सव की शाम में चार चांद लगा दिए।

Gonda Mahotsav

मुम्बई से चलकर दर्शकों का मनोरंजन करने पहुचे हारू कलाकर राजन श्रीवास्तव रवीन्द्र जानी ने महोत्सव में अधिकारियों, नेताओं और दर्शकों का खूब हंसाया। राजनैतिक परिवेश से लेकर घरेलू एवं सामाजिक समस्याओं पर मसालेदार, पुलिस एवं चटपटे चुटकुलों से उन्होने दर्शकों, श्रोताओं को लूटपोट कर दिया। इस अवसर पर सांसद कैसरगंज सहित डीएम व एसपी ने भी खूब आनन्द लिया। डीएम द्वारा हास्यकलाकार रवीन्द्र जानी को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

Gonda Mahotsav

अद्भुत, अविश्वसनीय, सौम्य और जनपद के इतिहास को समेटे हुए गंगा-जुमनी तहजीब का प्रतीक बन चुके गोण्डा महोत्सव की पहली शाम सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों से सराबोर रही।

Gonda Mahotsav

अद्भुत, अविश्वसनीय, सौम्य और जनपद के इतिहास को समेटे हुए गंगा-जुमनी तहजीब का प्रतीक बन चुके गोण्डा महोत्सव की पहली शाम सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों से सराबोर रही।

Gonda Mahotsav

महोत्सव के समिति के अध्यक्ष/जिलाधिकारी जेबी सिंह द्वारा कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जानकी शरण द्विवेदी एवं रघुनाथ पाण्डेय द्वारा किया गया।

Gonda Mahotsav

महोत्सव समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी जेबी सिंह, सीडीओ/ महोत्सव समिति की सचिव दिव्या मित्तल तथा महोत्सव के नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

Gonda Mahotsav

डीएम द्वारा हास्यकलाकार रवीन्द्र जानी को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

Gonda Mahotsav

गोण्डा महोत्सव के तीसरे दिन देहर साढे बारह बजे से पंचायतीराज विभाग की गोष्ठी, ढाई बजे से स्थनीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति, सांय साढ़े बजे से जादूबर सौरभ सरकार द्वारा जादू प्रस्तुतकीकरण, 6.45 बजे अम्ब्रेला डांस तनौरा डांस द्वारा, 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम उर्मिला पाण्डेय एण्ड पार्टी द्वारा, 7.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुगरा खान एण्ड पार्टी द्वारा तथा रात 8.15 बजे से मोनाली ठाकुर एण्ड पार्टी द्वारा बालीवुड नाइट के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।