scriptGonda Flood: घाघरा ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से 83 सेंटीमीटर ऊपर, 25 गांव हुए जलमग्न, 40 मीटर सड़क बह गई, कई गांव का संपर्क टूटा | Patrika News
गोंडा

Gonda Flood: घाघरा ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से 83 सेंटीमीटर ऊपर, 25 गांव हुए जलमग्न, 40 मीटर सड़क बह गई, कई गांव का संपर्क टूटा

Gonda Flood: नेपाल के पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा नदी में उफान आ गया है। खतरे के निशान से 83 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

गोंडाSep 16, 2024 / 05:37 pm

Mahendra Tiwari

Gonda Flood

सड़क पर बह रहा पानी

Gonda Flood: यूपी के गोंडा जिले में घाघरा नदी ने तांडव शुरू कर दिया है। पानी के फैलाव से 25 गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। अधिकांश गांव में 4 से 5 फीट तक जल भराव है। तेज बहाव के कारण करीब 40 मीटर सड़क गढ़ी गांव के पास बह गई है। जिससे कई गांव का संपर्क टूट गया है। सड़क बह जाने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक किया। प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद देने का प्रयास कर रहा है।
Gonda Flood
Gonda Flood: गोंडा जिले के तरबगंज और करनैलगंज तहसील के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी की चपेट में आ गए हैं। करीब 25 गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। पानी के तेज बहाव के कारण तरबगंज तहसील के गढ़ी गांव के पास करीब 40 मीटर सड़क बह गई है। जिससे सैकड़ो गांव का संपर्क टूट गया है। सड़क बह जाने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी ने पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के लिए जागरूक किया गया। रविवार को केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक घाघरा नदी में पानी का कुल डिस्चार्ज 305332 क्यूसेक रहा। जिसमें गिरजा बैराज से 128600 शारदा बैराज से 172114 तथा सरयू बैराज से 4618 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा नदी खतरे के निशान से 83 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि घाघरा खतरे के निशान से 83 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। करीब 25 गांव घाघरा की उफान से जलमग्न हो गए हैं। 25 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए लंच पैकेट, नाव, पशुओं के लिए भूसा, की लगातार व्यवस्था कर रहे हैं। कल गढ़ी गांव में करीब 40 मीटर सड़क बह गई थी। तत्काल मौके पर पहुंचकर माइक से अलाउंस कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। लोक निर्माण विभाग को सड़क ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

Hindi News/ Gonda / Gonda Flood: घाघरा ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से 83 सेंटीमीटर ऊपर, 25 गांव हुए जलमग्न, 40 मीटर सड़क बह गई, कई गांव का संपर्क टूटा

ट्रेंडिंग वीडियो