गोंडा

Weather Update: रजाई, कंबल को लगा लें धूप, इस बार पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट 

दुर्गा पूजा के बाद से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। यूपी- बिहार समेत कई राज्यों में सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। यूपी के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक नवंबर शुरू होने से पहले ही उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।

गोंडाOct 15, 2024 / 04:55 pm

Swati Tiwari

 उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। ऐसे में बेहतर है कि आप अपने कंबल और रजाई को धूप लगा लें। अब यूपी में सुबह और शाम में ठंडक महसूस की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान बरेली मंडल में रात के तापमान में वृद्धि हुई है। प्रदेश के कानपुर मंडल में रात्रि के तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा है। अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 
यह भी पढ़ें

खुशखबरी! 17 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, एक दिन की छुट्टी लेने पर मिल सकता है लंबा वीकेंड

इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड 

पश्चिम-मध्य भारत में ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के अलावा लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक नवंबर शुरू होने से पहले ही उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। भारी बारिश के बाद अब लोगों को ठंड का भी रौद्र रूप देखना होगा। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा पंजाब में अगले एक सप्ताह में ही तापमान काफी नीचे जा सकता है। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Gonda / Weather Update: रजाई, कंबल को लगा लें धूप, इस बार पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.