bell-icon-header
गाजीपुर

क्या आपको पता है मुख्तार अंसारी ने कभी CM योगी के काफिले पर फिंकवाया था बम, जानिए पूरी कहानी

Mukhtar Ansari: मऊ में दंगे के बाद इलाके के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले पर मुख्तार अंसारी ने हमला करवाया था। इस बात की जानकारी पूर्व आईपीएस अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने दी है।

गाजीपुरApr 29, 2023 / 05:02 pm

Adarsh Shivam

बाएं से मुख्तार अंसारी दाएं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्तार अंसारी को शनिवार यानी 29 अप्रैल को गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में दस साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ मुख्तार के भाई और BSP सांसद अफजाल अंसारी को भी गैगस्टर एक्ट में 4 साल जेल की सजा सुनाई है। मुख्तार पर 5 लाख और अफजाल पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
गैंगस्टर एक्ट में किया गया था FIR दर्ज
मुख्तार अंसारी के खिलाफ BJP विधायक कृष्णानंद राय और नंदकिशोर गुप्ता रुंगटा की हत्या के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, अफजाल अंसारी पर कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में दर्ज केस के आधार पर गैंगस्टर एक्ट लगाया हुआ था।
सीएम योगी मुख्तार अंसारी के खिलाफ उठाई थी आवाज
दोनों भाइयों के खिलाफ मुहम्मदाबाद थाने में 2007 में मामला दर्ज हुआ था। साल 2005 में मऊ में हुए दंगे के पीछे मुख्तार अंसारी का हाथ माना जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस दौरान गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर के तौर पर मुख्तार अंसारी के खिलाफ आवाज उठाई थी।
यह भी पढ़ें

देश की आजादी में नाना ने दिया बलिदान, दादा थे गांधी जी के करीबी, फिर भी मुख्तार क्यों बन गया कुख्यात?

मऊ में दंगे के बाद इलाके के दौरे पर उनके काफिले पर हमला किया गया था। इस बात की जानकारी पूर्व आईपीएस अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान बताया है। पूर्व पुलिस अधिकारी शैलेंद्र सिंह मुख्तार के खिलाफ पहले कार्रवाई कर चुके हैं।
जहां प्रशासन फेल वहां मुख्तार खुली जीप में घूमता था
पूर्व पुलिस अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया, ”जब मऊ का दंगा हुआ था उस वक्त मुख्तार अंसारी खुली जीप में घूमता था। जहां पुलिस प्रशासन सब फेल हो रहा हो वहां मुख्तार खुली जीप में घूम रहा था। उस समय सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से वहां दौरा करने के लिए आ रहे थे।”
योगी के काफिले पर बम फेंका गया जान से मारने के लिए
पूर्व पुलिस अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया, “क्योंकि एकतरफा कार्रवाई हो रही थी तो योगी के काफिले पर बम फेंका गया जान से मारने के लिए। संयोग था कि उन्होंने गाड़ी बदल दी थी, नहीं तो उस वक्त बहुत बड़ा हादसा हो जाता। समझा जा सकता है कि मुख्तार का कितना मन बढ़ा हुआ था।”
उन्होंने आगे बताया, ”जेल में जब मुख्तार गया तो बड़े-बड़े वरिष्ठ अधिकारी उसके साथ जाकर बैडमिंटन खेलते थे। वहां दरबार लगता था। जेल से बाकायदा इनकी सरकार चलती थी। बाहर के ठेके-पट्टे, किडनैपिंग और तमाम उलटे-सीधे काम सब वहीं से चलते थे।”

यह भी पढ़ें

मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा मिलने पर ब्रजेश पाठक का आया बयान, जानिए डिप्टी सीएम ने क्या कहा?

पूर्व पुलिस अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया, “मुख्तार केवल कहने के लिए था कि जेल में हैं। वहां से इसका पूरा गैंग ऑपरेट किया जाता था। जब उत्तर प्रदेश में योगी जी आ गए तो इनको लगा कि यहां खतरा है तो झूठे केस में ये पंजाब चले गए और वहां ऐश करने लगे। इनके बहुत से शूटर पंजाब के थे।”

Hindi News / Ghazipur / क्या आपको पता है मुख्तार अंसारी ने कभी CM योगी के काफिले पर फिंकवाया था बम, जानिए पूरी कहानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.