scriptबिका भोजपुरी एक्टर निरहुआ का 2 मंजिला मकान, जानें किसने खरीदा | Patrika News
गाजीपुर

बिका भोजपुरी एक्टर निरहुआ का 2 मंजिला मकान, जानें किसने खरीदा

भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अब जानकारी आ रही है कि निरहुआ का गाजीपुर वाला घर बिक गया है। इस घर को भोजपुरी के फेमस विलेन संजय पांडे ने खरीदा है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद शेयर की है।

गाजीपुरFeb 09, 2023 / 02:29 pm

Sanjana Singh

nir
1/5

भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अब जानकारी आ रही है कि निरहुआ का गाजीपुर वाला घर बिक गया है। इस घर को भोजपुरी के फेमस विलेन संजय पांडे ने खरीदा है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद शेयर की है।

nirhua2.jpg
2/5

दिनेश लाल यादव एक्टर के साथ-साथ गायक भी हैं। इसके अलावा, वे एक पॉलिटिशियन भी हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट से आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और अब वो वहां के सांसद हैं।

nirhua6.jpg
3/5

दिनेश लाल यादव ने इस मुकाम पर पहुंचने से पहले गरीबी भी देखी है। उनके पिता सिर्फ 3500 कमाते थे। निरहुआ के घर इतनी गरीबी थी कि उनके पास एक साइकिल भी नहीं थी। आज के समय में उनके पास लग्जरी गाड़ियों के साथ आलिशान घर भी है।

nirhua4.jpg
4/5

भोजपुरी के फेमस विलेन संजय पांडे ने निरहुआ के इंस्टाग्राम पर घर का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘दोस्तों दिनेश लाल यादव निरहुआजी और प्रवेश लाल यादवजी की ये बिल्डिंग मैंने चंद्रकांत यादव से खरीद ली है। अब ये मेरी है।’

nirhua_1.jpg
5/5

संजय पांडे की इस पोस्ट पर प्रवेश लाल यादव ने कमेंट किया है। इस पर संजय पांडे ने जवाब देते हुए लिखा, ‘गलत इंसान को प्रॉपर्टी की देखभाल के लिए रखा है’। दरअसल, निरहुआ के घर बिकने की ये खबर सच नहीं है। संजय पांडे ने निरहुआ के घर के साथ एक रील बनाया है, जिसमें वो अमिताभ बच्चन की आवाज पर लिप सिंक कर रहे हैं।

 

Hindi News / Photo Gallery / Ghazipur / बिका भोजपुरी एक्टर निरहुआ का 2 मंजिला मकान, जानें किसने खरीदा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.