गाज़ियाबाद

करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, स्थानीय लोगों और पुलिस में हुई जमकर नोकझोंक

गाजियाबाद में करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में लोग जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई है।

गाज़ियाबादDec 06, 2023 / 03:17 pm

Anand Shukla

करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्या के खिलाफ प्रदर्शन करते समय स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक।

राजस्थान में मंगलवार को राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे राजपूत समाज नाराज हैं और जगह- जगह पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या को लेकर यूपी में भी विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र में इस हत्याकांड के विरोध में करहैड़ा गांव के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और हत्याओं को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
इस दौरान सड़क पर प्रदर्शन करने को लेकर दारोगा से बहस हुई। इससे स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन के बीच हाथापाई और कहासुनी भी हुई। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे दारोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
कैसे हुई सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या?
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। उसमें देखा जा सकता है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, कपड़ा कारोबारी नवीन शेखावत और दो युवकों एक कमरे में सोफे पर बैठे हैं। किसी सिलसिले में चारों आपस में बात कर ही रहे थे कि तभी सुखदेव के मोबाइल पर एक कॉल आता है, जैसे ही सुखदेव ने कॉल उठाया, सामने बैठे एक युवक ने अचानक से सुखदेव को गोली मार दी। बिना समय गंवाए दूसरे युवक ने भी फायरिंग शुरू कर दी।
वहां पर मौजूद सुखदेव के बॉडीगार्ड कुछ समझ पाते कि इसी बीच दोनों युवकों ने नवीन शेखावत पर भी फायरिंग कर दी। पूरा कमरा गोलियों की आवाज से गूंज पड़ा। फायरिंग के दौरान गोगामेड़ी के गार्ड ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग कर दी। जाते समय भी एक बदमाश ने गोगामेड़ी के सिर में गोली मार दी। इसके बाद गोगामेड़ी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाएगा, जहां पर उनकी मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़ें

Crime News: पहले गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर खुद को मारी गोली, जानें पूरा मामला

Hindi News / Ghaziabad / करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, स्थानीय लोगों और पुलिस में हुई जमकर नोकझोंक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.