bell-icon-header
गाज़ियाबाद

उत्‍तर प्रदेश: गाजियाबाद पुलिस ने एक ही रात में किए तीन एनकाउंटर, चार बदमाश घायल- देखें वी‍डियो

मुठभेड़ में एक दरोगा और दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए

गाज़ियाबादFeb 04, 2018 / 11:09 am

sharad asthana

गाजियाबाद। जिले में शनिवार रात को बदमाशों के साथ पुलिस की अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन मुठभेड़ हुईं, जिसमें चार बदमाशों को गोली लगी। मुठभेड़ में एक दरोगा और दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्‍तर प्रदेश में एनकाउंटर के नाम पर दरोगा ने जिम संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

पहला एनकाउंटर

जनपद गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके के अंतर्गत राज नगर एक्सटेंशन में स्थित यूनिनेव सोसायटी में रहने वाले नलिन गुप्ता बीमा एजेंट है। नलिन गुप्ता देर रात अपने घर वापस लौट रहे थे। रास्‍ते में वह टॉयलेट करने के लिए गाड़ी से उतर गए। वहां बदमाशों ने उन पर धावा बोलते हुए उनकी गाड़ी और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। वहीं, नलिन गुप्ता ने दूसरे मोबाइल से पुलिस को सूचित किया। इसके आधार पर पुलिस ने बदमाशों को आटोर नगला इलाके में चारों तरफ से घेर लिया। दोनों आेर से कई राउंड फायर हुए। इसमें सचिन नाम के सिपाही को भी हाथ में गोली लग गई जबकि सिपाही बाल-बाल बच गया। मुठभेड़ में दो बदमाशों को भी गोली लगी है। उनकी पहचान रविंद्र निवासी बादलपुर और रमन निवासी हरनामपुर कासगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से लूटी गई कार और मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
पूर्व प्रेमी के बुलावे पर मिलने पहुंची थी, फिर उसने रची एेसी साजिश, हैरत में पड़ जाएंगे

दूसरा एनकाउंटर

इसके कुछ देर बाद ही विजय नगर इलाके में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश को गोली लगी। वहीं दरोगा महकार हुसैन भी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, विजय नगर इलाके में संतोष मेडिकल कॉलेज के पास दरोगा महकार हुसैन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अचानक बाइक सवार दो युवकों को रोका तो उन्‍होंने दरोगा पर फायर झोंक दिया। इसमें दरोगा महकार हुसैन को गोली लग गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश भी गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि, उसका एक अन्य साथी यहां से भागने में कामयाब हो गया, जिसे मसूरी पुलिस ने काजीपुरा कट के पास दबोच लिया।
Special Report- योगी सरकार में फिर सिंघम बनी यूपी पुलिस , तीन दिन में किए 18 एनकाउंटर

तीसरी मुठभेड़
मसूरी थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि एक बदमाश बाइक पर भाग रहा है। पुलिस ने उसको काजीपुरा कट वेव सिटी के पास रुकने का इशारा किया। जैसे ही उसे रोका गया तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसमें सिपाही शाहिद के हाथ में गोली लग गई। बदमाश की पहचान इमरान निवासी जारचा गौतम बुद्धनगर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से तमंचा और बाइक भी बरामद की है।
लव जिहाद: मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर की युवती से शादी, विहिप नेता पहुंचे थाने

चार बदमाश हुए गिरफ्तार
एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्र में भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और बदमाशों के बीच अलग-अलग तीन थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ हुई है। चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
देखें वी‍डियो- घर में पुलिस ने मारा छापा तो रह गई सन्‍न

 

Hindi News / Ghaziabad / उत्‍तर प्रदेश: गाजियाबाद पुलिस ने एक ही रात में किए तीन एनकाउंटर, चार बदमाश घायल- देखें वी‍डियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.