गाज़ियाबाद

यूपी के इस जिले में शुरू होंगी इलेक्ट्रिक बस सेवाएं, जानिये कितना होगा किराया और बस रूट 

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में अब इलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू होने जा रही हैं, जिससे यात्रियों को आधुनिक, पर्यावरण के अनुकूल और किफायती परिवहन की सुविधा मिलेगी।

2 min read

बदायूं जिले के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब जिले की सड़कों पर भी जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। इन बसों के शुरू होने से न केवल आगरा और गाजियाबाद तक का सफर बेहद आरामदायक हो जाएगा, बल्कि यात्री गर्मी के मौसम में फुल एसी बसों में यात्रा का आनंद भी ले सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि ये बसें पूरी तरह प्रदूषण रहित होंगी, जिससे पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा।

दिल्ली रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा लाभ

इस पहल का सबसे अधिक लाभ दिल्ली रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा, क्योंकि यह रूट सबसे व्यस्त माना जाता है। इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलने के बाद यात्रियों को साधारण बसों में सफर करना कम सुविधाजनक लग सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस महीने के अंत तक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू

सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है, जिनमें बदायूं भी शामिल है। यहां एक बड़े चार्जिंग प्वॉइंट की स्थापना की जा रही है, जिसके लिए रोडवेज बस अड्डे के पीछे स्थान चिह्नित किया गया है। हाल ही में इसका सर्वे भी पूरा हो चुका है। इस स्थान पर करीब 50 इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग प्वॉइंट बनाए जाएंगे। आगरा और गाजियाबाद से चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें बदायूं आएंगी, यहीं चार्ज होकर यात्रियों को लेकर वापस रवाना होंगी।

 बदायूं से आगरा और गाजियाबाद को सीधा जोड़ने के लिए यह रूट

बताया जा रहा है कि फिलहाल मार्ग के बीच में कहीं भी कोई चार्जिंग प्वॉइंट नहीं बनाया गया है। ऐसे में एक बार चार्ज होने पर इलेक्ट्रिक बसें अधिकतम 350 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकेंगी। यही वजह है कि बदायूं से आगरा और गाजियाबाद को सीधा जोड़ने के लिए यह रूट बेहद उपयुक्त माना गया है।

Published on:
04 Apr 2025 11:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर