
गूगल मोबाइल फोन आॅपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 8.0 Oreo अब धीरे-धीरे ज्यादातर स्मार्टफोन्स के लिए जारी किया जा रहा है। इसी के चलते जापान की मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने वाली कंपनी सोनी ने अपने Xperia XZ Premium स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयउ 8.0 Oreo अपडेट जारी किया था। इसके बाद तुरंत ही कंपनी ने दो और अन्य स्मार्टफोन्स Xperia XZ और Xperia XZs के लिए भी 8.0 Oreo अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स को पिछले साल ही लॉन्च किया था।
यहां से करें अपडेट
Xperia XZ और Xperia XZs स्मार्टफोन यूजर्स को फर्मवेयर वर्जन 41.3.A.0.401 के साथ एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट दिया जा रहा है। इस अपडेट का साइज लगभग 1.2जीबी है। सोनी ने अपने एक आधिकारिक ब्लॉग में यह जानकारी दी है कि इस अपडेट के साथ ही इन स्मार्टफोन के फीचर्स में भी कई सुधार किए गए हैं जो यूजर्स के लिए काफी काम के हैं। यह अपडेट लेने के बाद इन सोनी हैंडसेट्स की परफॉर्मेंश में भी सुधार होगा।
ये मिलेंगे फीचर्स
सोनी के मुताबिक इस नए अपडेट में रिमाइंडर, अधूरे काम के लिए बहुत उपयोगी और Xperia एक्शन को यूज के बेस्ड पर सेटिंग आदि मिलेंगे। इसमें एप शॉर्टकट्स, स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन और ऑटोफिल भी शामिल है। इतना ही नहीं बल्कि इसके इसके साथ ही कंपनी Xperia XZ और Xperia XZs के लिए नवंबर सिक्योरिटी पैच को भी जारी कर दिया है।
एंड्रॉयड 8 आॅरियो में ये है खास
आपको बता दें कि एंड्रॉयड 8 Oreo ओएस कई सारे नए फीचर्स और बदलावों के साथ आया है। इसमें बैकग्राउंड लिमिट्स भी दी जा रही है। साथ ही इसमें नोटिफिकेशन चैनल स्नूज़ नोटिफिकेशन, ऑटोफिल API, PIP डिसप्ले आदि भी है। इसमें अडेपटिव आइकॉन, ऐप्स के लिए वाइड-Gamut कलर, हाई-क्वालिटी ब्लूटूथ ऑडियो का सपोर्ट जैसे LDAC codec, इसके अलावा आपको इसमें कम्पैनियन डिवाइस पैरिंग, के साथ कीबोर्ड नेविगेशन, प्रो ऑडियो के लिए AAudio API वेबव्यू एनहांसमेंट, जावा 8 लैंग्वेज API और रूटीन ऑप्टिमाइजेशन के साथ ही बहुत कुछ शामिल हैं।
Published on:
28 Nov 2017 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allगैजेट्स रिव्यूज
गैजेट
ट्रेंडिंग
