bell-icon-header
गैजेट

Gaming का मज़ा दुगना कर देता है XPG अल्फा वायरलैस गेमिंग माउस, जानिये कैसी है परफॉरमेंस

XPG Alpha वायरलैस गेमिंग माउस का डिजाइन काफी इम्प्रेस करता है। इसमें हाईक्वालिटी मटिरियल का इस्तेमाल किया गया है। यह एक फुल गेमिंग माउस है। XPG प्राइम सॉफ्टवेयर की मदद से यह काफी अच्छे से परफॉरमेंस देने में मदद करता है।

Dec 29, 2022 / 08:01 pm

Bani Kalra

अगर आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर गेमिंग खूब करते हैं लेकिन उसका मज़ा ठीक से नहीं ले पा रहे हैं तो आपको एक गेमिंग,माउस की जरूरत है। वैसे तो मार्केट में इस समय कई ब्रांड्स मौजूद हैं जोकि आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं लेकिन यहां हम आपको एक ऐसे माउस के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि खास गेमिंग के लिए ही बने हैं। XPG का अल्फा वायरलैस गेमिंग माउस इस समय मार्केट में उपलब्ध है जोकि अपने डिजाइन, हाई क्वालिटी, अट्रैक्टिव लाइट्स और स्पीड के लिए जाना जाता है।

आपको बता दें कि XPG, ADATA Technology का ही अपना ब्रांड है। XPG (Xtreme Performance Gear) नाम से एक और ब्रांड बनाया गया था, यह कंपनी PC गेमिंगहार्डवेयर और एक्सेसरीज बेचती है। आइये जानते हैं इस माउस के बारे में और साथ ही आपको बताते हैं कि क्या यह वाकई एक बेहतर ऑप्शन साबित होगा …

डिजाइन और फील

XPG Alpha वायरलैस गेमिंग माउस का डिजाइन काफी इम्प्रेस करता है। इसमें हाईक्वालिटी मटिरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसकी बिल्ड क्वालिटी प्रीमियम दिखती है। यह एक फुल गेमिंग माउस है जिसे डेली यूज़ में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका डिजाइन इसका प्लस पॉइंट है जोकि आपके हाथ को लम्बे समय तक आराम प्रदान करता है।

इसके रिसीवर को माउस में ही रखा जा सकता है जब यह उपयोग में नहीं होता है। आप 2.4G वायरलेस विकल्पों का उपयोग करके माउस को किसी भी डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि एक्सपीजी अल्फा 60 मिलियन से अधिक क्लिक के स्विच एमटीबीएफ का दावा करता है। यह ब्लैक कलर में आपको मिलेगा जोकि काफी प्रीमियम और सॉफ्ट फील देता है।

परफॉरमेंस

यह एक फेदरलाइट माउस (100 ग्राम से कम) है जिसमें प्रीमियम ओमरॉन स्विच के साथ 6 प्रोग्रामेबल बटन हैं। इसमें सेलेक्टेबल आरजीबी लाइट्स हैं, जो बटनों को अच्छे से रिफलेक्ट करती हैं और माउस को प्रीमियम लुक देती हैं। यह एर्गोनॉमिक्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है और उपयोग करने में बहुत आरामदायक है।

सेंसर को हाई परफॉरमेंस PAW-3335 सेंसर मिला, और संवेदनशीलता को चुनने के लिए माउस की स्पीड को 6 तरीकों से सेट कर सकते हैं, जो 100 – 16,000 DPI हो सकती है जोकि काफी मजेदार है जिसकी वजह से गेमिंग में काफी मज़ा आता है, इस माउस को आप नॉर्मल माउस की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हमनें अभी इससे बेहतर माउस नहीं देखा।




xpg_colors.jpg
लम्बे समय तक काम करने के बाद भी आपके हाथ को आराम ही मिलता है। एक बार चार्ज करने पर, वायरलेस कनेक्ट होने पर माउस 60 घंटे तक चलता है जोकि काफी हैं।

xpg_mouse_1.jpg

बॉक्स में क्या मिलेगा ?

बॉक्स में एक माउस के साथ रिसीवर होता है, एक सी-टाइप केबल मिलेगी जिससे डिवाइस को चार्ज किया जाएगा क्योंकि इस माउस को सेल (Cell)की आवश्यकता नहीं होती है। उनके गेमिंग डिवाइस या लैपटॉप पर पेस्ट करें। बॉक्स के साथ लगा स्टीकर इसे काफी स्पोर्टी लुक देता है। हालाँकि, उत्पाद को ग्राहक के हाथों में आने तक सुरक्षित रखने के लिए पैकेजिंग बेहतर हो सकती थी। XPG Alpha wireless gaming mouse की कीमत 5,281 है।

xpg_boxx.jpg

नतीजा

कुल मिलाकर, XPG Alpha wireless gaming mouse एक शानदार और हाई परफॉरमेंस माउस है और इसमें मिलने वाले फीचर्स इसे खास बनाते हैं। इसके साथ मिलने वाली चार्जिंग केबल काफी हाई क्वालिटी की है। इसकी कीमत ठीक है, हमारे हिसाब से यह वाकई एक पैसा वसूल डिवाइस है। यही वजह है कि इस माउस ने 2022 में रेड डॉट डिजाइन अवॉर्ड भी जीता था।

 

Hindi News / Gadgets / Gaming का मज़ा दुगना कर देता है XPG अल्फा वायरलैस गेमिंग माउस, जानिये कैसी है परफॉरमेंस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.