scriptPlayStation 5 Slim हुआ भारत में लॉन्च, भारतीय गेमर्स में ज़बरदस्त उत्साह | Sony PlayStation 5 Slim launched in India | Patrika News
नई दिल्ली

PlayStation 5 Slim हुआ भारत में लॉन्च, भारतीय गेमर्स में ज़बरदस्त उत्साह

Sony PS5 Slim Launched In India: सोनी प्लेस्टेशन 5 स्लिम आज भारत में लॉन्च हो गया है। भारतीय गेमर्स में इसे लेकर ज़बरदस्त उत्साह बना हुआ है।

नई दिल्लीApr 05, 2024 / 10:29 am

Tanay Mishra

ps5_slim.jpg

PlayStation 5 Slim

वीडियो गेम्स (Video Games) खेलने के लिए कई कंसोल्स अवेलेबल हैं। लोग पीसी के साथ ही सोनी प्लेस्टेशन (Sony PlayStation), माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स (Microsoft XBox) और निनटेंडो स्विच (Nintendo Switch) जैसे गेमिंग कंसोल्स को काफी पसंद करते हैं। भारत में भी ये अवेलेबल हैं। प्लेस्टेशन और एक्सबॉक्स सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले कंसोल्स हैं पर बात जब इन दोनों कंसोल्स में से एक चुनने की होती है, तो ज़्यादा लोग प्लेस्टेशन को पसंद करते हैं। प्लेस्टेशन 5 (PlayStation 5) इस समय सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाले कंसोल है और यह गेमर्स को शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। सोनी ने पिछले साल 10 नवंबर को इसका स्लिम वर्ज़न प्लेस्टेशन 5 स्लिम (PlayStation 5 Slim) लॉन्च किया था। हालांकि इसे भारत में लॉन्च नहीं किया गया था और भारतीय गेमर्स भी इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। पर अब आज उनका इंतज़ार खत्म हो गया है।


भारत में लॉन्च हुआ PS5 Slim

भारत में पीएस 5 स्लिम (PS5 Slim) आज, शुक्रवार, 5 अप्रैल को लॉन्च हो गया है। इसे चुनिंदा ऑनलाइन रिटेलर्स और सोनी के ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

कितनी है कीमत?

PS5 Slim रेगुलर वर्ज़न की ही तरह दो वैरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। डिस्क-वैरिएंट और डिजिटल-वैरिएंट। डिस्क-वैरिएंट की कीमत 54,990 रुपये है और डिजिटल-वैरिएंट की कीमत 44,990 रुपये है।

https://twitter.com/hashtag/PS5?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


रेगुलर वर्ज़न से कैसे अलग है स्लिम वर्ज़न?

PlayStation 5 का स्लिम वर्ज़न कुछ फीचर्स में रेगुलर वर्ज़न से अलग है। स्लिम वर्ज़न साइज़ के मामले में रेगुलर वर्ज़न से पतला है। साथ ही स्टोरेज की बात करें, तो रेगुलर वर्ज़न में 825 जीबी स्टोरेज मिलता है तो स्लिम वर्ज़न में 1 टीबी स्टोरेज, जो रेगुलर वर्ज़न से ज़्यादा है। गेमिंग और दूसरे फीचर्स के मामले में दोनों वर्ज़न्स एक जैसे ही हैं। हालांकि पीएस 5 स्लिम के लिए वर्टिकल स्टैंड अलग से खरीदना होगा जो पीएस 5 के रेगुलर वर्ज़न के साथ ही आता है और अलग से नहीं खरीदना पड़ता है।

भारत में तेज़ी से बढ़ रही है वीडियो गेम्स की पॉपुलैरिटी

वीडियो गेम्स लंबे समय से दुनियाभर में लोगों को काफी पसंद रहे हैं पर अब इनकी पॉपुलैरिटी दुनियाभर में ही तेज़ी से बढ़ रही है। साथ ही वीडियो गेमर्स की संख्या भी। भारत (India) में भी ऐसा ही है। भारत में भी लंबे समय से लोग वीडियो गेम्स खेलने के शौक़ीन रहे हैं और अब तेज़ी से देश में इसका क्रेज़ भी बढ़ रहा है। भारत में गेमर्स की संख्या भी तेज़ी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें

Realme C65 हुआ लॉन्च, बढ़िया फीचर्स के साथ पॉकेट फ्रेंडली

Home / New Delhi / PlayStation 5 Slim हुआ भारत में लॉन्च, भारतीय गेमर्स में ज़बरदस्त उत्साह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो