15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरद पूर्णिमा: मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये विशेष भोग, खूब मिलेगा पैसा

शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को विशेष भोग लगाने से धन, समृद्धि में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Oct 11, 2019

sharad purnima 2019

,,,,

शरद पूर्णिमा का पर्व देवी लक्ष्मी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है। हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इस साल 13 अक्टूबर, रविवार को पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी लक्ष्मी समुद्र मंथन से उत्पन्न हुई थी, इसलिये इस दिन मां लक्ष्मी का जन्मदिन के रुप में मनाया जाता है।

पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को विशेष भोग लगाने से धन, समृद्धि में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं किस भोग से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न और देंगी सुख-समृद्धि का वरदान...

1. मां लक्ष्मी को लगाएं मखाने का भोग

शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को मखाने का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है और इसके साथ ही इस दिन श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए।

2. बताशे का भोग दिलाएगा सुख-समृद्धि और धन

शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और इसके साथ ही इस दिन रात को जागरण करना चाहिए। कहा जाता है कि बताशे और चीनी के खिलौने मां लक्ष्मी को अर्पित करना भी बहुत शुभकारी होता है।

3. रोगों से मिलेगी मुक्ति

शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिये मखाने और चावल की खीर का भोग लगाएं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार माना जाता है कि इस दिन खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखने से उसमें औषधीय गुण आते हैं और इस खीर को खाने से रोगों का नाश होता है।

4. मां लक्ष्मी की पूजा में करें पान का उपयोग

माना जाता है कि मां लक्ष्मी को पान सुपारी अर्पित करने से वे जल्द ही प्रसन्न हो जाती हैं। इसलिये शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को पान-सुपारी अर्पित करें। हिंदू धर्म में पान-सुपारी का प्रयोग सभी शुभ कार्यों में किया जाता है। इसे प्रसन्नता का कारक माना जाता है।

5. सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगी देवी लक्ष्मी लगाएं ये भोग

शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्‍मी को गाय के दूध से बने दही का भी भोग लगाएं। मां लक्ष्मी को दही बहुत प्रिय है और इसका भोग लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।