15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahashivratri 2023 Tips: महाशिवरात्रि पर जरूर कर लें ये काम बनेंगे लव मैरिज के योग, विवाह के लिए मान जाएंगे पैरेंट्स

पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य आपको बता रहे हैं महाशिवरात्रि पर ज्योतिष के ऐसे उपाय जिन्हें करने से जरूर बनेंगे आपकी लव मैरिज के योग...

4 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Feb 17, 2023

astrology_tips_in_hindi_for_love_marriage.jpg

Astro Tips For Love Marriage क्या आप भी लव मैरिज करना चाहते हैं, लेकिन आपके पैरेंट्स इस शादी से इनकार कर रहे हैं! फिर भी आप चाहते हैं कि देर-सवेर ही सही आपके पैरेंट्स आपकी लव मैरिज के लिए मान जाएं...तो इस लेख को जरूर पढ़ लें।

दरअसल ज्योतिष शास्त्र में आपके जीवन की हर समस्या का समाधान बताया गया है। ऐसे ही लव मैरिज करने के योग बनाने के भी कई तरीके ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं। खास तौर पर महाशिवरात्रि के दिन किए गए उपाय जल्द ही आपकी लव मैरिज के योग बनाएंगे। ज्योतिषाचार्य अमर अभिमन्यु डब्बावाला के मुताबिक कुंडली के सातवें स्थान को विवाह का कारक माना जाता है।

वहीं लव मैरिज के योग तब बनते हैं जब आपकी कुंडली के सातवें भाव के तीसरे, पांचवे, ग्यारहवें और बारहवें भाव के स्वामी ग्रह से संबंध अच्छे हों। लेकिन कई बार ग्रहों की यह स्थिति कमजोर होती है और लव मैरिज के योग नहीं बन पाते। तो कई बार बात बनते बनते बिगड़ जाती है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य आपको बता रहे हैं महाशिवरात्रि पर ज्योतिष के ऐसे उपाय जिन्हें करने से जरूर बनेंगे आपकी लव मैरिज के योग...

ये भी पढ़ें: क्या आप भी हर दिन पहन लेती हैं नई ड्रेस, ज्योतिष में इस दिन खरीदे और पहने गए कपड़े जगाते हैं सौभाग्य
ये भी पढ़ें: कब से शुरू हो रहा है हिंदु नव वर्ष, इस बार एक साल में होंगे 13 महीने, दो महीने रहेगा सावन

महाशिवरात्रि पर लव मैरिज के लिए करें ये उपाय Astro Tips For Love Marriage

- महाशिवरात्रि के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर मंदिर जाएं। इसके बाद माता पार्वती को सुहाग की सामग्री जैसे लाल चूड़ा, लाल चुनरिया, लाल वस्त्र का जोड़ा, लाल फूल, मेहंदी, रोली, लाल रिबन, लाल रंग की सात चूडिय़ां अर्पित करें। साथ ही प्रार्थना करें कि जैसे आपको अपना प्रेम ससम्मान जीवनसाथी के रूप में मिला है, वैसा ही पति मुझे भी मिले। इसके बाद रामचरित मानस में विशेष रूप से बाल कांड में वर्णित शिव-पार्वती विवाह से जुड़े प्रसंग को पूरे विधि-विधान से पढ़ें। पूजा सम्पन्न होने के बाद क्षमा प्रार्थना जरूर करें।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips For Marriage : विवाह में हो रही है देरी, कहीं वास्तु दोष तो नहीं, इन उपायों से आपके घर में जल्द बजेगी शादी की शहनाई
ये भी पढ़ें: यह शिवजी का ऋणमुक्तेश्वर रूप, यहां दर्शन मात्र से ही मिल जाती है ऋणों से मुक्ति

- यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और प्रेम को विवाह के बंधन में बांधना चाहते हैं, तो इस बार महाशिवरात्रि के दिन ऐसे मंदिर में जाएं, जहां शिव और पार्वती की मूर्तियां पास-पास ही हों। यहां आप दोनों शिव और पार्वती की एक साथ पूजा करें। फिर लाल रंग की मौली लें।

लेकिन यहां यह ध्यान रखें कि मौली इतनी बड़ी हो कि सात बार दोनों की प्रतिमाओं पर लपेटी जा सके। इसके लिए आपको मौली को हाथ में लेकर सात बार शिव और पार्वती जी की परिक्रमा करनी है और मौली को बांधते जाना है। यदि परिक्रमा के लिए स्थान न हो तो आप एक जगह पर खड़े होकर भी उन्हें सात बार मौली बांध दें। इसके बाद देवी पार्वती से अपने विवाह के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से जल्द ही आपके विवाह के योग बनेंगे।

ये भी पढ़ें: इस बार भगवान शिव की पूजा से मिलेगा विशेष फल, जानें त्रयोदशी व्रत और महाशिवरात्रि एक साथ
ये भी पढ़ें: क्या मंदिर में प्रवेश से पहले आप करते हैं ये काम, अगर नहीं, तो आज से ही करें वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

- यदि आप भी प्रेम विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के समक्ष बैठकर रामचरित मानस में वर्णित चौपाई

'तौ भगवानु सकल उर बासी। करिहि मोहि रघुबर कै दासी।।

जेहि कें जेहि पर सत्य सनेहू। सो तेहि मिलइ न कछु संदेहू।।'

का पाठ करें। इसे भी एक अचूक उपाय माना गया है। यह प्रसंग बालकांड का है। जहां श्रीरामजी को देखकर सीता जी उन्हीं से मन ही मन विवाह करने की कामना लिए देवी पार्वती के मंदिर में गईं। वहां इसी चौपाई को पढ़कर उन्होंने मां पार्वती से रघुवर को अपने वर के रूप में प्राप्त करने की कामना की थी।


सामान्य दिनों में भी लव मैरिज के लिए कर सकते हैं ये अचूक उपाय Astro Tips For Love Marriage in hindi

- जिनकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, तो उनके लव मैरिज के योग बनते हैं।
- दरअसल आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह का कनेक्शन प्यार, पैसा, मान-सम्मान, भौतिक सुख से होता है।
- शुक्र ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए हीरा धारण करना चाहिए। हालांकि यह किसी एक्सपर्ट की सलाह से ही पहनें।


- इस पहनने से लव मैरिज का योग बनेगा। वहीं वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली हमेशा बनी रहेगी।
- शुक्रग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत रखें और बीज मंत्र 'ऊं शुं शुक्राय नम:' या फिर 'ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:' का जाप करें।
- कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होना बेहद जरूरी है। दरअसल लव मैरिज के लिए चंद्रमा का ठीक होना भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर क्या है चार पहर पूजा का विधान, हर पहर की पूजा का मिलता है अलग फल
ये भी पढ़ें:Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये एक काम, बन जाएगा हर काम, मिलेगी सफलता और खुशियां

- चंद्रमा की स्थिति को बेहतर करने के लिए सोमवार और रविवार की रात चंद्रमा की पूजा करना चाहिए। साथ ही चंद्रमा के बीज मंत्र 'ऊं श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:'
- चंद्रमा की स्थिति को सुधारने के लिए आपको चांदी का छल्ला या फिर मोती का माला पहननी चाहिए। इससे प्रेम विवाह में काफी मदद मिलती है।


- जो प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उन्हें सोमवार के दिन व्रत रखना चाहिए और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जानी चाहिए। ऐसा करने से भी आपकी लव मैरिज की मनोकामना पूरी होगी।
- जिन लोगों के विवाह में कोई बाधा आ रही है, तो उन्हें मां मंगला गौरी की पूजा करनी चाहिए।
- मां को हल्दी की माला पहनाएं। ऐसा करने से मां प्रसन्न होंगी और उनके आशीर्वाद से विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी।