त्योहार

Dhanteras 2021: धनतेरस पर इस बार बन रहे हैं खास योग, जानें पूजन व खरीदारी के शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

02 नवंबर को ही भौम प्रदोष व्रत भी रहेगा।

Oct 26, 2021 / 05:19 pm

दीपेश तिवारी

dhanteras 2021 date

Dhanteras 2021 : हिंदू कैलेंडर में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। ऐसे में इस बार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मंगलवार, 02 नवंबर को होने के चलते धनतेरस का त्यौहार इसी दिन मनाया जाएगा।

वहीं इस साल धनतेरस पर बन रहे दो शुभ योग त्योहार की प्रमुखता बढ़ा रहे हैं। इसके तहत जहां इस दिन त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है, वहीं इसी दिन लाभ अमृत योग भी बन रहा है।

IMAGE CREDIT: Dhanteras

धनतेरस तिथि व पूजन का शुभ मुहूर्त
इस साल यानि 2021 में मंगलवार,2 नवंबर 2021 दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मंगलवार, 2 नवंबर को प्रदोष काल 5:37 PM से 08:11 PM तक का है, ऐसे में वृषभ काल 06:18 PM से 08:14 PM तक रहेगा। जिसके चलते धनतेरस के दिन पूजन का शुभ मुहूर्त 06:18 PM से 08:11 PM तक रहेगा।

त्रिपुष्कर योग-
त्रिपुष्कर योग को धनतेरस के दिन बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस योग में खरीदारी करने वालों का निश्चित तौर पर भाग्योदय होता है। दरअसल यह इस शुभ योग का निर्माण मंगलवार और द्वादशी तिथि के संयोग से होता है।

ऐसे में इस बार द्वादशी तिथि सोमवार, 01 नवंबर से शुरु होकर मंगलवार,02 नवंबर की सुबह 11:30:16 बजे तक रहेगी। जिसके कारण मंगलवार, 2 नवंबर को सूर्योदय से लेकर सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक त्रिपुष्कर योग का लाभ लिया जा सकता है।

Must read- कुबेर का एकलौता स्वतंत्र मंदिर: यक्षों के अधिपति यहां विराजते हैं भोलेनाथ के नजदीक

world_singal_kuber_temple.png

लाभ अमृत योग-
त्रिपुष्कर योग के अतिरिक्त इस साल दूसरा शुभ योग लाभ अमृत योग भी धनतेरस के दिन बन रहा है। ज्योतिष के जानकार एके शुक्ला के अनुसार अमृत योग को बाजार से नई चीजों की खरीदारी के मामले में उत्तम माना जाता है। यह योग धनतेरस के दिन सुबह दस बजकर तीस मिनट से दोपहर एक बजकर तीस मिनट तक लाभ अमृत रहेगा।

धनतेरस 2021 पर खरीदारी का मुहूर्त
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार चूंकि 2 नवंबर को त्रिपुष्कर योग सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक रहेगा और उसी दौरान लाभ अमृत योग का भी आरंभ हो जाएगा, जो एक बजकर तीस मिनट तक रहेगा। ऐसे में इन दोनों की अवधि जोड़ने पर धनतेरस में सूर्योदय से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक खरीदारी करना शुभ रहेगा।
धनतेरस 2021 मुहूर्त : 06 बजकर 18 मिनट से 08 बजकर 11 मिनट तक का मुहूर्त है, इस काल में पूजा भी होगी।

अभिजीत मुहूर्त : 11:19 AM से 12:04 PM तक। यह मुहूर्त खरीदारी के लिए यह शुभ है।
विजय मुहूर्त : 01:33 PM से 02:18 PM तक।

Must read- Guru Pushya 2021: गुरु पुष्य नक्षत्र का योग 28 अक्टूबर को कब से कब तक है?

guru_pushya_nakshatra_of_2021_1.png
शाम और रात के मुहूर्त :
गोधूलि मुहूर्त (शाम ): 05:05 PM से 05:29 PM तक।
प्रदोष काल (शाम ): 5:37 PM बजे से 08:11 PM बजे तक रहेगा।
धनतेरस मुहूर्त (शाम) 06:18:02 से 08:11:04 तक। इस काल में पूजा और खरीदी दोनों हो सकती है।
वृषभ काल– 06:18 PM से 08:14 PM तक।
निशिता मुहूर्त- 11:16 PM से 12:07 AM तक।

दिन का चौघड़िया
लाभ- 10:43 AM से 12:04 PM तक।
अमृत- 12:04 PM से 01:26 PM तक।
शुभ- 02:47 PM से 04:09 PM तक।
Must read- Mars Effects 2021- मंगल के राशि परिवर्तन के साथ भारत का ये रूप देख चौंक जाएंगे सभी

रात का चौघड़िया :
लाभ- 07:09 से 08:48 तक।
शुभ- 10:26 से 12:05 तक।
अमृत- 12:05 से 01:43 तक।
धनतेरस पर ऐसे करें पूजन
धनतेरस पर पूजन के तहत 02 नवंबर 2021 की शाम को उत्तर की ओर कुबेर और धनवंतरि की स्थापना करें। और फिर दोनों के सामने एक-एक मुख का घी का दीपक जरूर लगाएं।
Must Read- Diwali Special: मां लक्ष्मी की कृपा बरसने का संकेत

diwali

इस दौरान भगवान कुबेर को सफेद और धनवंतरि को पीली मिठाई को भोग लगाना उचित माना जाता है। वहीं पूजा के दौरान “ॐ ह्रीं कुबेराय नमः” का जाप करें। और फिर इसके पश्चात ‘धनवंतरि स्तोत्र’ का पाठ करना चाहिए। पूजा के पश्चात कुबेर को धन स्थान पर और धनवंतरि को पूजा स्थान पर स्थापित करें।

धनतेरस पर खरीदारी
धनतेरस के दिन को खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी और पीतल के बर्तन खरीदने के अलावा झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है।

धनतेरस के दिन भौम प्रदोष व्रत
इस साल यानि 2021 में धनतेरस के दिन ही मंगलवार, 2 नवंबर को भौम प्रदोष व्रत भी रहेगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भौम प्रदोष व्रत और धनतेरस के संयोग में ज्यादा सकारात्मक परिणाम के लिए कुछ खास चीजों की खरीदारी विशेष मानी गई है। माना जाता है कि इन दिन घर, दुकान, जमीन या भूमि और भवन के क्षेत्र में निवेश बड़ा लाभ दिलाता है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Festivals / Dhanteras 2021: धनतेरस पर इस बार बन रहे हैं खास योग, जानें पूजन व खरीदारी के शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.