त्योहार

छठ महापर्व: इन गीतों के बिना अधूरी है छठ पूजा

छठ पर्व की नहाय खाय के साथ शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर कई नये और पुराने छठ गीत काफी वायरल हो रहे हैं।

Nov 01, 2019 / 06:21 pm

Devendra Kashyap

लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई इलाकों में मनाया जाता है। इस पर्व में छठी मइया की उपासना की जाती है। माना जाता है कि श्रद्धापूर्वक छठ पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है।
छठ पर्व की नहाय खाय के साथ शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर कई नये और पुराने छठ गीत काफी वायरल हो रहे हैं।

छठ गीतों से जुड़ी एक रोचक बात ये है कि एक ही लय में गाए जाते हैं। छठ पूजा के लोकगीतों चर्चा होती है सबसे पहले पद्मश्री से सम्मानित शारदा सिन्हा का नाम जेहन में आता है।
छठ पूजा को लेकर शारदा सिन्हा के कई गीत हैं, जो इस समय जमकर सुना जा रहा है उनमें ‘पहिले-पहिले हम कइनी छठी मइया व्रत तोहार’ है…

‘उग हे सूरज देव’ गाना मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने गाया है। यह गाना अभी टॉप ट्रेंडिंग में है…
‘छठी माई के घाटवा पे आजन बाजन’ छठ पूजा के मौके पर जमकर वायरल हो रहा है। पवन सिंह ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।

अनु दुबे का गीत ‘काँच ही बाँस के बहंगिया’ भी जमकर सुना जा रहा है। ये एक पारंपरिक छठ गीत है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Festivals / छठ महापर्व: इन गीतों के बिना अधूरी है छठ पूजा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.