bell-icon-header
फतेहपुर

लड़की को एक साल पहले नशीला पदार्थ खिलाकर ले गया युवक, दूसरों से संबंध बनाने का बनाया दबाव 

Fatehpur में युवक ने लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर ले गया और उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। आरोपी ने लड़की के साथ जबरदस्ती की वीडियो बनाया और ब्लैकमेल किया। लड़की को दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पुलिस ने कहा कि शीघ्र गिरफ्तारी होगी।

फतेहपुरSep 06, 2024 / 08:39 pm

Nishant Kumar

Fatehpur के औंग थाना क्षेत्र में एक साल पहले आरोपी हिमांशु उर्फ ‘लकी’ गांव की ही लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर ले गया। लकी लड़की को 2023 में ले गया था जब वो महज 15 साल की थी। उसने अपने मौसा के यहां लड़की को बंधक बनाए रखा। आरोपी लकी ने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। 

नशे की हालत में की शादी 

लड़की ने आरोप लगाया है कि लकी ने उसे 05 सितंबर 2023 को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे शादी कर लिया। शादी के बाद वो गर्भवती हो गई। लकी ने बैंगलोर में उसका जबरदस्ती गर्भपात करवाया। पीड़िता की मां ने कहा कि शादी के समय लकी की मां, मामा और अन्य लोग भी मौजूद थे। 

दूसरों से संबंध बनाने का दबाव बनाया 

आरोपी लकी हमेशा पीड़िता को प्रताड़ित करता रहता था। पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि लकी ने उसकी बेटी को दूसरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। आरोपी के मौसा ने भी लड़की के साथ गलत हरकतें की हैं।
यह भी पढ़ें

मायके जाने से नाराज पति बना हैवान, पत्नी को बंधक बनाकर पार कर दी हैवानियत की सारी हदें, फिर…

ट्रेन में जान छुडाकर भागी 

20 अगस्त को लकी और उसके मौसा लड़की को ट्रेन से हमीरपुर ले जा रहे थे। इसी बीच वो चिल्लाने लगी जिसकी वजह से आसपास के लोग आ गए। लोगों ने जब लकी से चिल्लाने का कारण पूछा तो वो दोनों भाग निकले। लोगों ने लड़की को नौबस्ता पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने लड़की के घरवालों को इसकी जानकारी दी। 

पुलिस ने क्या कहा?

एक साल पुराने मामले में शुक्रवार को FIR हुई है। पीड़िता के मां के बयान के आधार पर FIR किया गया। औंग थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बतया कि मामले में पांच अभियुक्त हैं। FIR दर्ज कर ली गई है।आरोपियों की जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी। 

Hindi News / Fatehpur / लड़की को एक साल पहले नशीला पदार्थ खिलाकर ले गया युवक, दूसरों से संबंध बनाने का बनाया दबाव 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.