scriptयूपी वेदर अलर्ट: 30 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा के साथ धूल भरी आंधी, मौसम विभाग में दी यह चेतावनी | UP Weather Update: Dust storm with strong winds, heat wave alert | Patrika News
फर्रुखाबाद

यूपी वेदर अलर्ट: 30 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा के साथ धूल भरी आंधी, मौसम विभाग में दी यह चेतावनी

मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज 40 डिग्री तापमान के बीच 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। गर्म हवाओं से बचने के लिए लोगों को सावधान किया गया है।

फर्रुखाबादApr 29, 2024 / 10:47 pm

Narendra Awasthi

आईएमडी ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 4 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हवा की गति सामान्य से अधिक रहेगी। तापमान भी बढ़ाने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि हवा की गति तेज होने के साथ गर्म भी रहेगी। लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कानपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें

उन्नाव में व्यापारी ने किसान को मारी गोली, 87 क्विंटल गेहूं का रुपया मांगने पर विवाद

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान साफ रहेगा। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी हवा में गर्माहट रहेगी। लू चलने की संभावना है।

Home / Farrukhabad / यूपी वेदर अलर्ट: 30 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा के साथ धूल भरी आंधी, मौसम विभाग में दी यह चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो