scriptयूपी वेदर अलर्ट: मौसम विभाग ने हीट वेव का जारी किया अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने दी यह सलाह  | UP Weather Alert: IMD issued alert of heat wave, meteorologist gave advice | Patrika News
फर्रुखाबाद

यूपी वेदर अलर्ट: मौसम विभाग ने हीट वेव का जारी किया अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने दी यह सलाह 

मौसम विभाग में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। रुक रुक कर पानी पीने की सलाह दी गई है। लोगों को हीट वेव से सावधान किया गया है।

फर्रुखाबादApr 26, 2024 / 08:55 pm

Narendra Awasthi

आईएमडी के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हवा की गति सामान्य से अधिक रहेगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हीट वेव चलने को लेकर चेतावनी दी गई है। फर्रुखाबाद में आज दिन में तेज धूप निकली। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रही। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास है। कानपुर में भी तेज धूप के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।
यह भी पढ़ें
 

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

फर्रुखाबाद में आज सुबह से तेज धूप निकली है। झुलसाने वाली गर्मी भी पड़ रही है।‌ पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली मौसम को प्रभावित कर रही हैं। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री था। रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी तेज हवाएं चलेंगी। ‌आगामी 27 अप्रैल शनिवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा कानपुर का मौसम? 

कानपुर में सुबह से तेज धूप निकली है। हल्के-फुल्के बादल भी छाए रहे। अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी 27 अप्रैल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश नहीं होगी।

Home / Farrukhabad / यूपी वेदर अलर्ट: मौसम विभाग ने हीट वेव का जारी किया अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने दी यह सलाह 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो