scriptआईएमडी लेटेस्ट अपडेट: 30 सितंबर तक के लिए जारी किया गया अलर्ट, होगी आफत की बारिश | UP heavy rain Alert issued till September 30, catastrophic rain | Patrika News
फर्रुखाबाद

आईएमडी लेटेस्ट अपडेट: 30 सितंबर तक के लिए जारी किया गया अलर्ट, होगी आफत की बारिश

UP heavy rain Alert issued till September 30 मानसून 2024 वापस जा रहा है। आईएमडी ने 30 सितंबर तक के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में झमाझम बारिश होगी। तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। जानते हैं फर्रुखाबाद में आज और कल का मौसम कैसा रहेगा?

फर्रुखाबादSep 27, 2024 / 09:37 pm

Narendra Awasthi

बारिश से चारों तरफ पानी पानी
UP heavy rain Alert issued till September 30 मानसून 2024 जाते-जाते लोगों को ठंडी का एहसास कर रहा है। पिछले दो दिनों से मौसम में आए परिवर्तन के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। 30 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की चेतावनी जारी की गई है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश होने की भी संभावना है। आगामी शनिवार 28 सितंबर को दिन में बारिश का पूर्वानुमान है। रात में भी यही स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री का अंतर रह गया है।
यह भी पढ़ें

पहचान छुपा कर हिंदू लड़की से दोस्ती, बुर्का पहनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव, धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज

UP heavy rain Alert issued till September 30 मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देर रात में गरज चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। 65 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 28 सितंबर का मौसम?

UP heavy rain Alert issued till September 30 फर्रुखाबाद में शनिवार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 60 प्रतिशत बारिश होने का पूर्वानुमान बताया गया है। रात में भी यही स्थिति रहने की संभावना है। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। बादल भी गरजने की चेतावनी दी गई है।

Hindi News / Farrukhabad / आईएमडी लेटेस्ट अपडेट: 30 सितंबर तक के लिए जारी किया गया अलर्ट, होगी आफत की बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो