उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी ने एक के बाद एक कई विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मुसलमान का हुक्का पानी बंद कर देना चाहिए। सलमान खुर्शीद को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी। एसपी फतेहगढ़ विकास कुमार ने बताया कि एफएसटी मजिस्ट्रेट ने कायमगंज थाने में तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।