फर्रुखाबाद

8 जनवरी के बाद दिन 6 मिनट हुआ बड़ा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी, जानें कब तक रहेगी ठंड?

भारत मौसम विभाग में मौसम को लेकर नई पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट जारी किया है। इधर दिन भी बड़ा होने लगा है। ठंड को लेकर कृषि मौसम वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी है।

फर्रुखाबादJan 16, 2024 / 08:47 pm

Narendra Awasthi

घना कोहरा और ठंड का कहर

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसार पिछले एक हफ्ते से दिन बड़ा होने लगा है। पीछे बीते 9 दिनों दिन के समय में 6 मिनट की वृद्धि हो चुकी है। बीते 8 जनवरी को सूर्यास्त 5:33 मिनट पर हुआ था। जो आज बढ़कर 5:39 मिनट पर हो रहा है। सूर्योदय का समय अभी भी 6:58 मिनट है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो रोजाना 1 मिनट का अंतर पड़ रहा है। ‌कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि फरवरी महीने के पहले पखवाड़े के बाद ठंड का प्रभाव भी कम होने लगेगा। फिलहाल फर्रुखाबाद में ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आज रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान है। 17 जनवरी को भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें

विद्यालयों में 16 जनवरी से शर्तों के साथ घोषित की गई छुट्टी, जानें कब खुलेगा विद्यालय

कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ आया है। जिसके कारण उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं की गति में कमी आएगी। गलन वाली ठंडक में राहत मिल सकती है। लेकिन इसके बाद उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली ऐसी हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। जो यूरोप और उत्तर पश्चिम एशिया से आ रही हैं। आने वाले एक-दो दिनों में तापमान फिर गिरेगा। ‌सर्दी फरवरी महीने के पहले पखवाड़े तक रह सकती है। ‌

फर्रुखाबाद का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे का असर भी दिखाई पड़ रहा है। ‌

17 जनवरी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बुधवार का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कोहरे का कहर लोगों को परेशान करेगा। विजिबिलिटी में काफी कमी आएगी।

Hindi News / Farrukhabad / 8 जनवरी के बाद दिन 6 मिनट हुआ बड़ा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी, जानें कब तक रहेगी ठंड?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.