पुलिस कोगुरुवार देर रात फैजबाग पशु चिकित्सालय के पीछे गन्ने के खेत में महिला का नग्न हालत में क्षत-विक्षत शव मिला। महिला का चेहरा जला हुआ था। इससे पहचान होना मुश्किल हो रहा था। मौके पर पहुंची यूपी 112 के दीवान ने गाड़ी से एक कंबल निकालकर शव पर डाल दिया।
पॉलिश व बिछुए देखकर पहचान कर ली
पुलिस को गांव प्रेमनगर की महिला होने का जब सुराग मिला तो परिजनों को बुलाया गया। महिला के पति दयाराम और बेटी चांदनी ने नाखून पॉलिश और बिछुए देखकर पहचान कर ली। एसपी विकास कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया।
गांव में सगुना देवी की हत्या की जानकारी पर परिवार में मातम छा गया। घर पर लोगों की भीड़ लगी थी। छोटे-छोटे बच्चे बार-बार बिलख रहे थे। बड़ी बहन उन्हें दिलासा दे रही थी।
अवैध संबंधों में हत्या की आशंका
गांव में चर्चा है कि सगुना देवी की हत्या अवैध संबंधों में हुई है। बताया जा रहा कि वे खुद ही घर से निकलकर किसी के बुलाने पर गई थीं। इसके बाद फैजबाग पहुंची। फिर उन्हें ले जाने वालों ने हत्या कर दी। सर्विलांस से सगुना के मोबाइल नंबर की डिटेल निकालने पर कई तथ्य उजागर हुए हैं।