scriptफर्रुखाबाद में मानसून 2024: आज रात में बूंदाबांदी की संभावना, 27 जुलाई को भी होगी बारिश | Monsoon 2024 in Farrukhabad: Drizzle likely tonight, rain on July 27 too | Patrika News
फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में मानसून 2024: आज रात में बूंदाबांदी की संभावना, 27 जुलाई को भी होगी बारिश

मानसून 2024 का असर बादल और बूंदाबांदी के रूप में दिखाई पड़ रहा है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज रात में भी बूंदाबांदी होने की संभावना है। ‌ 27 जुलाई शनिवार के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।

फर्रुखाबादJul 27, 2024 / 05:22 am

Narendra Awasthi

फर्रुखाबाद के मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आया है। धीरे-धीरे ही सही मानसून 2024 के दौरान हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट आई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि 31 जुलाई तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। बारिश होने की भी संभावना है। फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना है। आगामी 27 जुलाई दिन शनिवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान में बादल और बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला: जन्म रायबरेली में प्रमाण पत्र आजमगढ़ पीएचसी से बना

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। बारिश होने के संबंध में भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। 30 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

फर्रुखाबाद में कैसा रहेगा 27 जुलाई का मौसम?

शनिवार 27 जुलाई का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह बारिश की बूंदे लोगों को गर्मी से राहत दिलाएंगी। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश होने का अनुमान 40 प्रतिशत है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश होने का अनुमान 21 प्रतिशत है। ‌

Hindi News/ Farrukhabad / फर्रुखाबाद में मानसून 2024: आज रात में बूंदाबांदी की संभावना, 27 जुलाई को भी होगी बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो