फर्रुखाबाद

IMD weather alert: तापमान 10 डिग्री के नीचे, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, नहीं होगी बारिश

भारत मौसम विभाग के अनुसार तापमान में जबरदस्त गिरावट आ रही है। 9 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। बारिश के संबंध में यह जानकारी दी गई है।

फर्रुखाबादDec 09, 2023 / 07:58 pm

Narendra Awasthi

शाम होते ही पुल पर पसरा सन्नाटा

भारत मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 5 दिनों तक कानपुर मंडल के जिलों में आसमान साफ रहेगा।‌ लेकिन तापमान में कमी आएगी। पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। तेज हवा भी चलने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। 11 दिसंबर को आने वाला पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। लेकिन यह काफी कमजोर है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आगामी 10 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें

उन्नाव शराब कांड में एसपी की बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष हटाए गए

फर्रुखाबाद में आज रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

10 दिसंबर का मौसम

आगामी 10 दिसंबर रविवार का अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल भी छाए रहेंगे। रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट आ रही है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को ठंडी हवाओं का एहसास होगा।

Hindi News / Farrukhabad / IMD weather alert: तापमान 10 डिग्री के नीचे, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, नहीं होगी बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.