फर्रुखाबाद

आईएमडी अलर्ट: कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें फर्रुखाबाद में कैसा रहेगा मौसम?

IMD Heavy rain warning in many states, know Farrukhabad weather? मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसका प्रमुख कारण एक चक्रवाती परिसंचरण का विकसित होना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कानपुर मंडल और उसके आसपास के क्षेत्र में इसका असर नहीं पड़ेगा।

फर्रुखाबादOct 11, 2024 / 06:38 am

Narendra Awasthi

IMD Heavy rain warning in many states, आईएमडी ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसमें गोवा, केरल आदि जिले शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला है। जिसके निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जो उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। अगले 48 घंटे में विक्षोभ के बदलने की संभावना है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि इसका असर मध्य उत्तर प्रदेश और कानपुर के मंडल पर नहीं दिखाई पड़ेगा। फर्रुखाबाद मेंझ तापमान में कमी आ रही है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री का अंतर है। शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया का फैसला, 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, 14 अक्टूबर को खुलेगा बैंक

IMD Heavy rain warning in many states, मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। बारिश की संभावना नहीं है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।

यहै भी पढ़ें: यूपी में लाखों कर्मचारियों को दिवाली के पहले बड़ा तोहफा, लम्बे समय से हो रही मांग अब होगी पूरी तरह

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 12 अक्टूबर का मौसम

IMD Heavy rain warning in many states, मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में शनिवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवा चलेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। रात को भी आसमानी बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Hindi News / Farrukhabad / आईएमडी अलर्ट: कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें फर्रुखाबाद में कैसा रहेगा मौसम?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.