scriptफर्रुखाबाद मौसम अपडेट: दिन और रात के तापमान में 13 डिग्री का अंतर, जानें आज और कल का मौसम | Farrukhabad weather: 13 degrees difference between day and night temperature | Patrika News
फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद मौसम अपडेट: दिन और रात के तापमान में 13 डिग्री का अंतर, जानें आज और कल का मौसम

Farrukhabad weather, 13 degrees difference between day-night temperature फर्रुखाबाद के मौसम में जबरदस्त उतार-चढ़ाव आ रहा है। दिन और रात के तापमान में भी काफी अंतर है। मौसम विभाग में आज और कल के तापमान और मौसम के विषय में जानकारी दी है। ‌

फर्रुखाबादOct 14, 2024 / 05:37 pm

Narendra Awasthi

आसमान में छाए रहेंगे बादल
Farrukhabad weather, 13 degrees difference between day-night temperature उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिन में गर्मी और रात में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। आज अक्टूबर महीने की 14 तारीख है। आधा महीना निकल चुका है। लेकिन तापमान अभी भी 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। मंगलवार 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है।
यह भी पढ़ें

हमीरपुर: रावण की जगह बीटेक महिला ने अपने घर वालों के तीन पुतले बनाए, जानें क्यों फूंका पुतलों को

Farrukhabad weather, 13 degrees difference between day-night temperature फर्रुखाबाद के आसमान में आज बादल छाए हुए हैं। लेकिन बीच-बीच में तेज धूप भी निकल रही है। जिससे लोगों को परेशानी भी होती है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 15 अक्टूबर का मौसम?

Farrukhabad weather, 13 degrees difference between day-night temperature मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। रात को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। स्थानीय स्तर पर हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। दिन में गर्मी और रात को ठंडी बीमारी का घर बन रही है।

Hindi News / Farrukhabad / फर्रुखाबाद मौसम अपडेट: दिन और रात के तापमान में 13 डिग्री का अंतर, जानें आज और कल का मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो