scriptफर्रुखाबाद में प्राथमिक विद्यालय में 7 वर्षीय मासूम के मुंह में गया गुब्बारा, डॉक्टर ने मृत घोषित किया | Patrika News
फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में प्राथमिक विद्यालय में 7 वर्षीय मासूम के मुंह में गया गुब्बारा, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

फर्रुखाबाद में 7 साल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शिक्षक ने बताया कि उसके मुंह में गुब्बारा चला गया था। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

फर्रुखाबादSep 26, 2024 / 05:21 pm

Narendra Awasthi

Balloon went into child mouth, doctor declared dead उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कक्षा 2 के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के समय मासूम प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गया था। लंच के बाद घंटी बजने पर सभी लड़के विद्यालय की तरफ चले गए। मासूम पानी पीने चला गया। टोटी खोल भी नहीं पाया था कि वह गिर पड़ा। मृतका की मां ने बताया कि डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। शिक्षक ने बताया कि गुब्बारा मुंह में जाने के कारण बच्चा नीचे गिर पड़ा। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा मृत अवस्था में लाया गया था। घटना प्राथमिक विद्यालय कमालगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बहोरा का है।
यह भी पढ़ें

पहचान छुपा कर हिंदू लड़की से दोस्ती, बुर्का पहनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव, धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज

Balloon went into child mouth, doctor declared dead प्राथमिक विद्यालय में बहोरा गांव का रहने वाला जगत राम पढ़ने के लिए गया था। जहां लंच के बाद वह पानी पीने गया था। वहीं पर गिर पड़ा। यह देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया। घर वालों को जानकारी देने के बाद शिक्षक जगत राम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज आ गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पारिवारिक जनों में रोना पिटना मच गया। मां शिवा ने बताया कि उनका लड़का स्कूल पढ़ने के लिए गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

क्या कहते हैं शिक्षक और डॉक्टर?

Balloon went into child mouth, doctor declared dead प्राथमिक विद्यालय बहोरा के शिक्षक ने बताया कि लंच के दौरान बच्चे स्कूल में खेल रहे थे। घंटी बजाने के बाद सभी बच्चे बरामदे की तरफ चले आए। जगत राम पानी पीने के लिए चला गया। जहां टोटी खोल भी नहीं पाया था कि वह गिर पड़ा। जिसके मुंह में गुब्बारा चला गया था। जो बच्चे अपने साथ लेकर के आए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने बताया कि बच्चा मृत अवस्था में ही आया था। जिस घर वाले अपने साथ लेकर चले गए।

Hindi News / Farrukhabad / फर्रुखाबाद में प्राथमिक विद्यालय में 7 वर्षीय मासूम के मुंह में गया गुब्बारा, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

ट्रेंडिंग वीडियो