परीक्षा

OPSC Civil Service Exam 2024: Dana के कारण ओपीएससी सिविल सेवा परीक्षा हुई रद्द, जानिए कब आएगी नई तारीख

OPSC Civil Service Exam 2024: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने चक्रवाती तूफान दाना के कारण OPSC OCS प्रारंभिक परीक्षा 2023 स्थगित कर दी है। यहां से जानकारी हासिल की

नई दिल्लीOct 24, 2024 / 02:55 pm

Shambhavi Shivani

OPSC Civil Service Exam 2024: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने चक्रवाती तूफान दाना (Cyclone Dana) के कारण OPSC OCS प्रारंभिक परीक्षा 2023 स्थगित कर दी है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं। OCS प्रारंभिक परीक्षा 2023 की अगली तारीख 7 दिनों के बाद जारी की जाएगी। 
यह भी पढ़ें

दिल्ली मेट्रो ने कई पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी सुनकर उड़ जाएंगे होश

क्या है नोटिस में 

ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया, “ 2023-24 के विज्ञापन संख्या 20 के अनुसार 27 अक्टूबर को होने वाली ओडिशा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2023 को आसन्न तूफान दाना को ध्यान में रखते हुए स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की अगली तिथि 7 दिनों के बाद अधिसूचित की जाएगी।” साथ ही आयोग ने कहा कि कैंडिडेट्स किसी प्रकार के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखे।

कुल 399 सीट्स पर होगी भर्ती (OPSC Civil Service Exam 2024)

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2023 कुल 399 सीट्स के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती की जाएगी। रजिस्ट्रेशन 18 जनवरी 2024 को शुरू हुई थी और 16 फरवरी 2024 को समाप्त हुई थी। 

Hindi News / Education News / Exam / OPSC Civil Service Exam 2024: Dana के कारण ओपीएससी सिविल सेवा परीक्षा हुई रद्द, जानिए कब आएगी नई तारीख

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.