परीक्षा

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी 2023 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां करें चेक

CUET UG 2023 Exam: जो कैंडिडेट्स सीयूएटी एग्जाम देने वाले है वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। अंडरग्रैजुएट्स के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) एग्जाम को तीन पारियों में आयोजित किया जाएगा।
 
 

May 15, 2023 / 01:07 pm

Rajendra Banjara

CUET UG 2023 exam city information slip released

CUET UG 2023 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG 2023) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो कैंडिडेट्स सीयूएटी एग्जाम देने वाले है वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। अंडरग्रैजुएट्स के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) एग्जाम को तीन पारियों में आयोजित किया जाएगा। किसी भी जानकारी या समस्या के लिए कैंडिडेट्स एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011 – 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप को बता दे CUET UG एग्जाम बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। सीयूईटी की परीक्षा 21 मई से 31 मई तक आयोजित की जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर

किसी भी जानकारी या समस्या के लिए कैंडिडेट्स एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011 – 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।

14 लाख के करीब कैंडिडेट्स

इस बार 14 लाख के करीब कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए एप्लीकेशन सबमिट किया है। CUET UG एग्जाम बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। NTA देश में परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करेगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रत्येक पेपर से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

IGNOU: इग्नू जून टीईई 2023 एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड



 


सीयूईटी यूजी एग्‍जाम 2023 सिटी स्लिप ऐसे करें द्वोणलोड

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
2. इसके बाद होमपेज पर सीयूईटी रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रजिस्‍ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
3. इसके बाद आपकी सीयूईटी यूजी एग्‍जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।
4. अब अपनी स्लिप डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

यह भी पढ़ें

MP Pre Agriculture: मप्र प्री एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए हुआ नोटिफिकेशन जारी, इस डेट से करें अप्लाई

Hindi News / Education News / Exam / CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी 2023 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां करें चेक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.