गिरजाघर नोट्रे डेम की मरम्मत के लिए जापान तैयार, पीएम शिंजो आबे ने कहा- हर संभव करेंगे मदद
पुणर्निर्माण के लिए लोगों ने दिए 700 मिलियन यूरो
बता दें कि इससे पहले फ्रांस के ऐतिहासिक नोट्रे-डेम गिरजाघर के पुणर्निर्माण के लिए कई संस्थाओं ने मदद का हाथ बढ़ाया है। लोगोंने मंगलवार को ही करीब 700 मिलियन यूरो दान के तौर पर दिए। पैसा जुटाने के लिए की गई सार्वजनिक अपील के बाद फ्रांस के अरबपतियों एवं अन्य निजी दानकर्ताओं की तरफ से तुरंत सहयोग दिया। जर्मनी, इटली और रूस समेत अन्य देशों ने भी अपनी-अपनी तरह से समर्थन का वादा किया। फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नोल्ट ने करीब 20 करोड़ यूरो का दान देने का वादा किया। इससे पहले उनके प्रतिद्वंद्वी केरिंग ने 11.3 करोड़ डॉलर की पेशकश की थी। अरबपतियों और स्थानीय सरकारों ने भी इसके दोबारा निर्माण के लिए 56.5 करोड़ यूरो का चंदा देने की प्रतिबद्धता जताई। फ्रांस की बड़ी विमानन कंपनी एयर फ्रांस ने भी सहयोग की पेशकश की। उसने पुननिर्माण के लिए मुफ्त में एयर ट्रेवल की पेशकश की। एपल के हेड टिम कुक ने भी निर्माण कार्य के लिए तकनीकी मदद का समर्थन किया। कॉस्मेटिक ब्रैंड लाऑरियल के फाउंडर परिवार ने 200 मिलियन यूरो मदद पेशकश की। फ्रांस में तेल की प्रमुख कंपनी टोटल के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि वह 10 करोड़ यूरो का दान करेंगे।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .