यूरोप

Pics: रियल में थी मिल्खा सिंह की ऑस्ट्रेलिया वाली गर्लफ्रेंड, हाल ही में हुआ है निधन

मिल्खा सिंह की बायोग्राफी पर बनी फिल्म में उनकी ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड का जिक्र था।

Dec 15, 2017 / 10:25 am

Kapil Tiwari

1/7

दरअसल, हम आपको देश के स्टार एथलीट मिल्खा सिंह की ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड के बारे में बता रहे हैं। चार बार की ओलंपिक चैंपियन रहीं आस्ट्रेलियाई महिला एथलीट बेटी कुथबर्ट को मिल्खा सिंह की गर्लफ्रेंड बताया जाता है।

2/7

इसका जिक्र उनकी बायोग्राफी रेस ऑफ माय लाइफ में भी किया है। यहीं है मिल्खा सिंह की ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड बेटी कुथबर्ट, जिनका इसी साल अगस्त में निधन हुआ है। वह 79 साल की थीं

3/7

कुथबर्ट का जन्म 1938 में न्यू साउथ वेल्स में हुआ था। 1956 में कुथबर्ट ने मेलबर्न ओलम्पिक में 100 मीटर, 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण जीता था।

4/7

साल 2000 में सिडनी ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान कुथबर्ट ने मशाल जलाई थी. साल 2012 में कुथबर्ट को आईएएएफ हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

5/7

कुथबर्ट को रोम में 1960 में हुए ओलम्पिक खेलों के दौरान को चोट लगी थी और वह उसी के बाद रिटायर हो गई थीं लेकिन 1962 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के साथ उन्होंने एक बार फिर वापसी की और 1964 ओलम्पिक में 400 मीटर दौड़ के लिए तैयार किया और स्वर्ण जीता।

6/7

अपनी बायोग्राफी में मिल्खा सिंह ने लिखा है कि 1956 में ओलिंपिक के लिए मैं मेलबर्न गया था। वहां प्रैक्टिस के दौरान मेरी मुलाकात ऑस्ट्रेलियाई एथलीट बैटी कूथबर्ट से हुई थी। उसे मेरी पगड़ी बहुत पसंद आई थी।

7/7

ये हैं असली मिल्खा सिंह। इनकी जीवन पर बनी फिल्म में फरहान अख्तर ने रोल प्ले किया था।

Hindi News / Photo Gallery / world / Europe News / Pics: रियल में थी मिल्खा सिंह की ऑस्ट्रेलिया वाली गर्लफ्रेंड, हाल ही में हुआ है निधन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.