इटावा

MP assembly election 2023: इटावा में इन स्थानों पर की गई अतिरिक्त बल की तैनाती, सीसीटीवी से भी निगरानी

Madhya Pradesh election 2023 मध्य प्रदेश में आज विधानसभा के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इटावा से सटे बॉर्डर पर पुलिस 24 घंटे निगरानी कर रही है। एसएसपी ने की गई अतिरिक्त व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी दी।

इटावाNov 17, 2023 / 07:19 am

Narendra Awasthi

MP assembly election 2023: इटावा में इन स्थानों पर की गई अतिरिक्त बल की तैनाती, सीसीटीवी से भी निगरानी

Madhya Pradesh assembly election 2023 मध्य प्रदेश में आज विधानसभा के वोट डाले जा रहे हैं। जिसको देखते हुए सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है‌। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है। जिससे विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न हो। एसएसपी इटावा संजय कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी। आपको बता दे आज मध्य प्रदेश में वोट विधानसभा के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मध्य प्रदेश से सटे सीमावर्ती थानों में पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई है। सरसों और भटपुरा थाना क्षेत्र की सीमाएं मध्य प्रदेश से मिली हुई है।

एसएसपी ने बताया कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अधिकारियों को ‘की गई व्यवस्था’ की जानकारी दी गई है। पुलिस कर्मियों के ड्यूटी चार्ट के विषय में भी बताया गया है। 112 की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिसका उद्देश्य से अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें

नाबालिग दलित किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, नाले में फेंक भागे, पुलिस जांच में जुटी

अराजक तत्व नहीं पर कर पाएंगे सीमा

संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अराजक तत्वों को सीमा पार करने नहीं दिया जाएगा। सीमा पार करने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीमा पर कैमरे भी लगे हैं। उनके माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। इस प्रकार पांच स्थानों पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। मध्य प्रदेश चुनाव को देखते हुए इटावा में पुलिस प्रशासन सतर्क है।

Hindi News / Etawah / MP assembly election 2023: इटावा में इन स्थानों पर की गई अतिरिक्त बल की तैनाती, सीसीटीवी से भी निगरानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.